टप्पू से पहले इस एक्टर से शादी का मन बना चुकी थी बबीता जी? जानिये क्या है हकीकत

इन अफवाहों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी थी, हालांकि बाद में ये अफवाहें झूठी साबित हुई, और एक्ट्रेस ने अपने सिंगल होने की बात कबूली।

New Delhi, Sep 10 : छोटे परदे की सबसे लोकप्रिय टीवी सीरियलों में से एक तारक मेहता का उल्टा चश्मा घर-घर में लोकप्रिय हो चुका है, इस शो में बबीता जी का किरदार निभाने वाले एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया के जरिये लगातार फैंस के साथ टच में बनी रहती हैं, इन दिनों मुनमुन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं।

Advertisement

टप्पू को कर रही डेट
यूं तो मुनमुन दत्ता अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी तमाम बातें शेयर करती रहती हैं, लेकिन फिर भी बैकडोर से कुछ शॉकिंग जानकारियां सामने आ जाती है, हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया है कि वो टप्पू यानी राज अनादकट को डेट कर रही हैं, जो उनसे 9 साल छोटे हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि ऐसा पहली बार नहीं है, इससे पहले मुनमुन की शादी को लेकर भी खबरें उड़ चुकी है।

Advertisement

शादी को लेकर खबरें
मुनमुन दत्ता टीवी एक्टर विनय जैन के साथ शादी को लेकर सुर्खियों में रही थी, आंधी इश्क सुभान अल्लाह, देख तमाशा देख और स्वाभिमान जैसे सुपरहिट टीवी शो में काम कर चुके विनय जैन उन दिनों काफी पॉपुलर थे, Munmun dutta खबरों की मानें, तो कई बार उन्हें और मुनमुन को साथ में स्पॉट भी किया गया था, इसके बाद दोनों की शादी की खबरें आनी शुरु हो गई।

Advertisement

जेठालाल के दिलों की धड़कन
इन अफवाहों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी थी, हालांकि बाद में ये अफवाहें झूठी साबित हुई, और एक्ट्रेस ने अपने सिंगल होने की बात कबूली, जहां तक राज के साथ रिश्ते की बात है, तो इन खबरों पर मुनमुन दत्ता ने अभी तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है, तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल के दिल की धड़कनें बढा देने वाली मुनमुन रियल लाइफ में लाखों दिलों की धड़कन हैं।