19 साल की लड़की को डांस करता देख दिल हार बैठा था ये स्टार क्रिकेटर, 5 साल डेट के बाद शादी

सूर्य कुमार यादव का जन्म 14 सितंबर 1990 को मुंबई में हुआ था, एक मध्यम वर्गीय परिवार में जन्म सूर्य को बचपन से ही क्रिकेट और बैडमिंटन खेलने की रुचि थी।

New Delhi, Sep 14 : टीम इंडिया और मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं, दायें हाथ के बल्लेबाज ने इसी साल के शुरुआत में टीम इंडिया के लिये डेब्यू किया था, मुंबई इंडियंस का ये धाकड़ बल्लेबाज अपनी बल्लेबाजी से करोड़ों लोगों को इंप्रेस कर चुका है, लेकिन सूर्य को किसने और कैसे इंप्रेस किया, क्या आप जानते हैं, अगर नहीं तो आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताते हैं, उनकी लव स्टोरी काफी दिलचस्प है।

Advertisement

मिडिल क्लास फैमिली में जन्म
सूर्य कुमार यादव का जन्म 14 सितंबर 1990 को मुंबई में हुआ था, एक मध्यम वर्गीय परिवार में जन्म सूर्य को बचपन से ही क्रिकेट और बैडमिंटन खेलने की रुचि थी, surya-with-wife हालांकि उन्होने स्कूल से समय से ही स्कूली क्रिकेट टीम में खेलना शुरु किया, इसे ही अपने करियर के रुप में चुना, सूर्य की स्कूली शिक्षा परमाणु ऊर्जा केन्द्रीय विद्यालय मुंबई से हुई, इसके बाद उन्होने पिल्लई कॉलेज ऑफ ऑर्ट्स, कॉमर्स एंड साइंस, मुंबई से वाणिज्य में बीकॉम की डिग्री ली, इस दौरान उनकी मुलाकात अपनी हमसफर से हुई।

Advertisement

देविशा से मुलाकात
सूर्यकुमार 22 साल के थे, बीकॉम फर्स्ट ईयर के छात्र थे, तो 19 साल की देविशा 12वीं पास की थी, और उसी कॉलेज में एडमिशन लिया था, जहां सूर्य पढते थे, इस दौरान एक प्रोग्राम में देविशा के डांस को देख सूर्य दीवाने हो गये। वहीं देविशा को भी सूर्य की बल्लेबाजी का अंदाज काफी पसंद आया, धीरे-धीरे दोनों बातें करने लगे, दोनों की मुलाकात प्यार में तब्दील हो गई

Advertisement

5 साल डेट के बाद
5 साल डेट करने के बाद 7 जुलाई 2016 को दोनों ने शादी कर ली, देविशा एक साउथ इंडियन गर्ल है, दोनों की शादी साउथ रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के बाद से अब तक देविशा अकसर उन्हें मैदान पर चीयर करती नजर आती हैं, surya kumar yadav पिछले कुछ समय से ये कपल इंग्लैंड में है, अब आईपीएल के बाकी बचे मैचों के लिये ये दोनों यूएई जाने वाले हैं।