अरुणाचल में चीनी सैनिकों के घुसपैठ को भारतीय सेना ने कर दिया विफल, कई सैनिकों को पकड़ा

जानकारी के अनुसार ये घटना पिछले हफ्ते वास्तविक नियंत्रण रेखा के करीब बुम ला और यांग्त्से के सीमा दर्रे के बीच हुई थी, सूत्रों के अनुसार वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन के सैनिकों ने बॉर्डर पर घुसने की कोशिश की।

New Delhi, Oct 08 : चीनी सैनिकों ने एक बार फिर भारत की सरजमीं पर घुसने की हिमाकत की है, हालांकि भारतीय सेना ने चीनी सैनिकों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए उसके कई सैनियों को अस्थायी रुप से हिरासत में ले लिया, न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार चीनी सैनिकों ने अरुणाचल प्रदेश के तवांग में घुसपैठ कर भारतीय सीमा पर बने खाली बंकरों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी, ऐसी खबर है कि चीन के करीब 200 सैनिक भारतीय सीमा में घुसे थे, जिसे भारतीय सैनिकों ने खदेड़ दिया।

Advertisement

एलएसी
जानकारी के अनुसार ये घटना पिछले हफ्ते वास्तविक नियंत्रण रेखा के करीब बुम ला और यांग्त्से के सीमा दर्रे के बीच हुई थी, सूत्रों के अनुसार वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन के सैनिकों ने बॉर्डर पर घुसने की कोशिश की, India china जिसका भारतीय सैनिकों ने कड़ा विरोध किया, चीनी सैनिकों को अस्थायी रुप से हिरासत में लिया गया।

Advertisement

कमांडर स्तर पर बातचीत
न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक चीनी सैनिकों को हिरासत में लेने की खबर सामने आने के बाद स्थानीय सैन्य कमांडर स्तर की बातचीत हुई, बाद में चीनी सैनिकों को रिहा कर दिया गया, इस पूरी घटना पर सेना की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है, हालांकि रक्षा और सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि भारतीय बलों को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

Advertisement

सीमा का बंटवारा नहीं
आपको बता दें कि भारत-चीन सीमा का औपचारिक रुप से सीमा का बंटवारा नहीं किया गया है, यही वजह है कि बॉर्डर को लेकर दोनों देशों के बीच विवाद बना रहता है, हालांकि दोनों देशों की सीमाओं पर शांति बनाये रखने के लिये कई समझौते हुए हैं, सूत्रों के अनुसार दोनों पक्ष अपनी सीमाओं को ध्यान में रखते हुए दश्त करते रहते हैं, कई बार ऐसा भी होता है, जब दोनों देशों के सैनिक एक ही समय में एक जगह पर पहुंच जाते हैं, तो दोनों देशों के सैनिक के बीच तनाव बढ जाता है।