दीपावली पर बन रहा ग्रहों का दुर्लभ संयोग, धनतेरस से भाई दूज तक की सही तारीख जानें

देश में त्‍यौहारों की रौनक शुरू हो गई है, दिवाली में अब कुछ ही दिन बाकी हैं । इस बार कुछ बहुत ही दुर्लभ संयोग बन रहे हैं । आगे जानें सही तारीख ।

New Delhi, Oct 22: दीवाली का त्‍यौहार नजदीक है । इस साल दिवाली 4 नवंबर 2021, गुरुवार को मनाई जाएगी। हिंदू पंचांग के अनुसार, दिवाली या दीपावली का त्योहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मनाया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का महत्व होता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस साल ग्रहों के दुर्लभ संयोग दिवाली के दिन बन रहे हैं । दिवाली के दिन चार ग्रह एक साथ एक ही राशि पर विराजमान रहेंगे। इस वजह से इस साल की दिवाली अत्यंत शुभ मानी जा रही है। मां लक्ष्मी और भगवान गणेश का आशीर्वाद भक्तों को प्राप्त होगा।

Advertisement

चार ग्रहों की युति
दिवाली के दिन चार ग्रहों की युति बनती दिख रही है । जानकारों के अनुसार दीपावली के दिन तुला राशि में सूर्य, बुध, मंगल और चंद्रमा मौजूद रहेंगे। तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं। शुक्र ग्रह को सुख-सुविधाओं का कारक माना जाता है। सूर्य को ग्रहों का राजा, मंगल को ग्रहों का सेनापति और बुध को ग्रहों का राजकुमार कहते हैं। इसी के साथ चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है।

Advertisement

दिवाली 2021 का शुभ मुहूर्त
सबसे पहले आपको बताते हैं दिवाली का शुभ मुहूर्त, दीवाली की अमावस्या तिथि 04 नवंबर को सुबह 06 बजकर 3 मिनट से प्रारंभ होकर 05 नवंबर की सुबह 02 बजकर 44 मिनट पर समाप्त होगी। दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन का समय शाम 06 बजकर 09 मिनट से रात 08 बजकर 20 मिनट तक है। लक्ष्मी पूजन की कुल अवधि 1 घंटे 55 मिनट की है।

Advertisement

धनतेरस और भाई दूज
इस बार धनतेरस 2 नवंबर 2021 को मनाई जाएगी । हिंदू पंचांग के अनुसार, धनतेरस का त्योहार कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। इसे धन त्रयोदशी या धनवंतरी जयंती भी कहते हैं। इसके अगले दिन नरक चतुर्दशी यानी छोटी दिवाली मनाई जाएगी, 3 नवंबर 2021 मनाया जाने वाला ये दिन रूपचौदस के नाम से भी जाना जाता है । दीवाली के बाद होने वाली गोवर्धन पूजा 5 नवंबर 2021, शुक्रवार को मनाई जाएगी । भाई-बहन को समर्पित भाई-दूज का त्योहार इस साल 6 नवंबर 2021, शनिवार को मनाया जाएगा ।