यूपी की सबसे अमीर महिला विधायक, घर में है 132 हथियार, जानिये कितनी संपत्ति की मालकिन है योगी की MLA

पक्षलिका सिंह 2012 विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ी थी, हालांकि वो जीत नहीं पाई, इसके बाद वो 2017 में पहली बार विधायक बनी, वो भी बीजेपी के टिकट पर।

New Delhi, Oct 23 : बीजेपी विधायक रानी पक्षलिका सिंह भदावर रियासत की रानी हैं, ये इलाका आगरा के पास चंबल घाटी में है, इसी वजह से उन्हें बीहड़ की रानी भी कहा जाता है, पक्षलिका सिंह का परिवार कभी सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का करीबी कहा जाता था, लेकिन 2017 यूपी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले वो बीजेपी में शामिल हो गये, पक्षलिका सिंह बाह तहसील विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक हैं।

Advertisement

सपा से बीजेपी में आई
पक्षलिका सिंह 2012 विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ी थी, हालांकि वो जीत नहीं पाई, इसके बाद वो 2017 में पहली बार विधायक बनी, वो भी बीजेपी के टिकट पर, विधायक चुनी गई पक्षलिका मौजूदा विधानसभा की तीसरी सबसे अमीर विधायक है, महिला विधायकों में उनसे ज्यादा संपत्ति किसी के पास नहीं है।

Advertisement

कितनी संपत्ति
अपने चुनावी हलफनामे में रानी पक्षलिका सिंह ने बताया था कि उनके पास करीब 59 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है, जिसमें करीब 4 करोड़ की चल तथा 55 करोड़ की अचल संपत्ति है। रानी पक्षलिका सिंह ने हलफनामे में बताया था कि उनके नाम पर करीब 50 लाख रुपये की कीमत के 22 बोर की एक एनपीबी राइफल, पिस्टल और डीबीबीएल गन है।

Advertisement

पति के नाम हथियार
वहीं पक्षलिका सिंह के पति राजा अरिदमन सिंह के नाम पर 12 बोर की एक डीबीबीएल गन, एक पिस्टल, एक कार्बाइन, 34 तलवार, 8 चाकू, 31 खंजर और 53 छुरे हैं, इस तरह से उनके घर में कुल 132 घोषित हथियार हैं।  अरिदमन सिंह सपा के विधायक और मंत्री रहे हैं, वो भी अब बीजेपी में हैं, संपत्ति के मामले में यूपी विधानसभा में सिर्फ दो विधायक ही रानी पक्षलिका से ज्यादा अमीर हैं, जिसमें पहले नंबर पर बसपा के गुड्डू जमाली हैं, तो दूसरे नंबर पर बसपा के ही विनय शंकर तिवारी हैं।