भूलकर भी ना दान करें ये चीजें, भलाई करके भी होगा बुरा

आज हम ऐसी चीजों के बारे में जानते हैं, जो कभी भी दान में नहीं देनी चाहिये, इन चीजों को दान करना व्यक्ति की जिंदगी में मुश्किलें लाता है।

New Delhi, Oct 27 : हिंदू सनातन धर्म में दान का खास महत्व होता है, साल में कई व्रत-त्योहार ऐसे होते हैं, जिनका पूरा फल ही तब मिलता है, जब जरुरतमंद, गरीहों को दान दिया जाए, यहां तक कि दान में कब क्या देना चाहिये और क्या नहीं, इस बारे में भी धर्म-पुराणों तथा ज्योतिष में बताया गया है, आज हम ऐसी चीजों के बारे में जानते हैं, जो कभी भी दान में नहीं देनी चाहिये, इन चीजों को दान करना व्यक्ति की जिंदगी में मुश्किलें लाता है।

Advertisement

स्टील के बर्तन
कभी भी दान में स्टील के बर्तन नहीं देना चाहिये, खास इस्तेमाल किये हुए बर्तन को बिल्कुल नहीं देना चाहिये, ऐसा करना आपके घर की सुख-समृद्धि को कम कर सकता है, यदि किसी को दें, तो फिर नये बर्तन ही दें।

Advertisement

प्लास्टिक की चीजें
प्लास्टिक की चीजों का दान करने से कारोबार पर बुरा असर पड़ता है, लिहाजा कभी भी प्लास्टिक की चीजों को दान ना करें।

Advertisement

नुकीली चीजें
कभी भी नुकीली चीजें दान में नहीं देनी चाहिये, जैसे कि चाकू, कैंची इत्यादि, ऐसा करने से घर में अशांति होती है, झगड़े-कलह होते हैं।

झाड़ू
झाड़ू दान में देना गरीबी को बुलावा देना है, इसलिये कभी भी किसी को दान में झाड़ू बिल्कुल ना दें, ना ही अपनी पुरानी झाड़ू किसी को दें, झाड़ू अगर पुरानी हो जाए, तो उसे फेंक दें।

बासी खाना
ऐसी कोई भी तीज जो आपके खाने लायक नहीं है, जैसे सड़ा, बासी खाना, तो किसी और को भी ना दें, ऐसा करना अशुभ होता है, हमेशा ताजी और अच्छी चीजें ही दान में दें, इसी तरह उपयोग किया हुआ तेल भी दान में ना दें। यदि कोई ऐसा जरुरतमंद है, जिसे इनमें से किसी चीज की सख्त जरुरत है, तो वो चीज उसे खरीदवा दें, या उसके पैसे दे दें, लेकिन अपने हाथ से ये चीजें गलती से भी दान ना करें।

(नोट- इस ऑर्टिकल में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारी और मान्यताओं पर आधारित है, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं।)
Tags :