रिकॉर्ड तोड़ रहा है अक्षरा सिंह का छठ गीत, वीडियो देख आंखों में आ जाएंगे आंसू

छठ महापर्व का ये गाना अक्षरा ने बेहद मार्मिक तरीके से बनाया है, इस गाने के जरिये उस तबके की कहानी दिखाई गई है, जिसके बने सामान से हम छठ महापर्व तो करते हैं, लेकिन उन्हें सम्मान नहीं देते हैं।

New Delhi, Nov 08 : दिवाली के बाद आज से छठ महापर्व का आगाज हो गया है, छठ गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय बन गया है, हर साल की तरह इस साल भी छठ के कई गीत रिलीज किये गये हैं, भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह का छठ गीत सबसे ज्यादा चर्चा में है, उनका नया गाना बड़ा भाग पवले बाड़े… 7 नवंबर को रिलीज किया गया है, ये गाना वायरल हो रहा है, छठ का ये गाना सुनते ही आप भी भावुक हो जाएंगे।

Advertisement

समाज में फैले भेदभाव को दिखाया गया है
छठ महापर्व का ये गाना अक्षरा ने बेहद मार्मिक तरीके से बनाया है, इस गाने के जरिये उस तबके की कहानी दिखाई गई है, जिसके बने सामान से हम छठ महापर्व तो करते हैं, लेकिन उन्हें सम्मान नहीं देते हैं, Chath 2021 (4) गाने में अक्षरा सूप बनाने वाली के किरदार में दिख रही हैं, वो सूप बेचने जाती हैं, और एक घर के सामने बैठती हैं। वहां उनका हाथ खटिये पर सूख रहे गेंहू पर लग जाता है, घर की मालकिन की नजर जैसी ही पड़ती है, वो उसे बुरी तरह दुत्कार देता है, पूरा गेंहू उसके चेहरे पर फेंक देती है, एक्ट्रेस रोती हुई वहां से निकलती है, असके बाद और भी कुछ दिखाया गया है, जब लोग सूप बेचने वाली से सामान तो लेते हैं, लेकिन उससे भेदभाव करते हैं, अक्षरा ने गाने के जरिये उस दर्द को बयां किया है।

Advertisement

बेहतरीन एक्टिंग
अक्षरा सिंह ने इस गाने में बेहतरीन एक्टिंग की है, छूआछूत की असली तस्वीर इस गाने के जरिये दिखाती है, वो कहती हैं कि छठ माई की कृपा अपने भक्तों पर हमेशा एक समान होती है, फिर भक्त ही एक-दूसरे में फर्क क्यों करते हैं, Chath 2021 (3) भोजपुरी इंडस्ट्री में अक्षरा ने अपनी अलग पहचान बना रखी है, वो सामाजिक मुद्दे पर गाने रिलीज करती है, बड़ा भाग पवले बाड़े… गाने का लिरिक्स मनोज मतलबी और म्यूजिक घुंघरु जी का है।

Advertisement

शारदा सिन्हा ने भी गाया गाना
लोकआस्था के महापर्व छठ की शुरुआत 8 नवंबर से हो रही है, 4 दिन तक चलने वाले इस त्योहार की रंगत छठ गाने से और भी बढ जाती है, लोकप्रिय लोक गायिका शारदा सिन्हा ने भी छठ महापर्व को लेकर गाना गाया है, Chath 2021 (2) उनका सांग अइसन बिपतिया आएल… खूब वायरल हो रहा है।