इस शनिवार इन 2 राशियों के लोग जरुर करें शनिदेव की पूजा, बन रहा खास संयोग

शनिदेव जब अशुभ फल देने लगे, तो व्यक्ति को शनिवार को पूजा करने की सलाह दी जाती है, इस बार 14 मई 2022 को पड़ने वाले शनिवार को खास संयोग बन रहा है।

New Delhi, May 12 : शनिदेव को न्याय देवता तथा कर्मफलदाता कहा जाता है, शनिदेव जातक को उसके अच्छे तथा बुरे कामों के हिसाब से फल देते हैं, शनिदेव का नाम सुनते ही लोग घबराने लगते हैं, पौराणिक कथाओं के मुताबिक शनिदेव के प्रकोप से भगवान शिव भि नहीं बच सके थे, शनि की साढेसाती तथा शनि ढैय्या दशा को बेहद कष्टकारी माना जाता है, कहते हैं कि जिन जातकों की कुंडली में शनिदेव की स्थिति शुभ नहीं होती, उन्हें कष्टों का सामना करना पड़ता है, शनिदेव जब अशुभ फल देने लगे, तो व्यक्ति को शनिवार को पूजा करने की सलाह दी जाती है, इस बार 14 मई 2022 को पड़ने वाले शनिवार को खास संयोग बन रहा है, इस दिन दो राशि के लोग जरुर शनिदेव की पूजा करें।

Advertisement

शनिदेव की पूजा
हिंदू पंचांग के मुताबिक 14 मई 2022 को वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी है, shani dev इस दिन शनिवार तथा चित्रा नक्षत्र है, शनिवार को सुबह 6.13 तक चंद्रमा कन्या राशि में फिर इसके बाद तुला राशि में गोचर कर जाएगा, इस दिन शनि प्रदोष व्रत का भी संयोग बन रहा है।

Advertisement

इन दो राशियों के लोग करें पूजा
हिंदू पंचांग के मुताबिक 14 मई शनिवार को सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है, शास्त्रों के मुताबिक सिद्धि योग में किये गये कामों से व्यक्ति को सफलता मिलती है, इस योग को बेहद लाभकारी माना गया है। shani-dev ये लोग व्यक्ति की मनोकामनाओं को पूरा करने वाला माना गया है, शनिवार के दिन इस योग के बनने से शनिदेव की पूजा का महत्व बढ रहा है।

Advertisement

कर्क- शनि राशि परिवर्तन के साथ ही 29 अप्रैल 2022 से कर्क राशि वालों पर शनि ढैय्या शुरु हो चुकी है, कर्क राशि वालों को इस दौरान दांपत्य जीवन, सेहत तथा धन के मामलों में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, shani इस दौरान ज्यादा धन खर्च होगा, ये समय आपके लिये चुनौतियों से भरा हो सकता है।
वृश्चिक- 29 अप्रैल से इस राशि के जातक शनि ढैय्या से पीड़ित हैं, वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह मंगल है, शनि की ढैय्या के दौरान आपके गुस्से में वृद्धि हो सकती है, गलत फैसले ले सकते हैं, कई योजना असफल हो सकती है, धन के मामले में खास सावधानी बरतने की आवश्यकता है, जीवनसाथी का ध्यान रखें, विवाद से बचें, शनिवार को शनिदेव की पूजा करने से आपको शनि ढैय्या से राहत मिल सकती है।

(डिस्क्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है, हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं।)