मुंबई इंडियंस अगले IPL सीजन से कर देगी इस धुरंधर खिलाड़ी की छुट्टी, नाम जान रह जाएंगे हैरान

इस बेहद खराब आईपीएल सीजन के बाद मुंबई इंडियंस की टीम अगले सीजन में एक दिग्गज खिलाड़ी की छुट्टी कर सकती है।

New Delhi, May 27 : रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस टीम के लिये आईपीएल 2022 बेहद भयानक रहा, मुंबई की टीम 14 में से 10 मैच हारकर अंक तालिका में सबसे नीचे रही, मुंबई की टीम 5 बार आईपीएल विजेता रही, लेकिन इस बार जिस तरह से दूसरी टीमों ने उन्हें हराया, उसने टीम की कई कमजोरियों को उजागर कर दिया है।

Advertisement

इस दिग्गज की छुट्टी
इस बेहद खराब आईपीएल सीजन के बाद मुंबई इंडियंस की टीम अगले सीजन में एक दिग्गज खिलाड़ी की छुट्टी कर सकती है, rohit pollard टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज तथा कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने कहा कि मुंबई इस सीजन में कायरान पोलार्ड को रिलीज कर सकती है।

Advertisement

पोलार्ड के चक्कर में पंड्या को छोड़ दिया
मालूम हो कि मुंबई इंडियंस की टीम ने इस आईपीएल सीजन में बड़े भरोसे के साथ कायरान पोलार्ड को रिटेन किया था, पोलार्ड को रिटेन करने के चक्कर में फ्रेंचाइजी ने अपने भरोसेमंद ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को रिलीज कर दिया। लेकिन पोलार्ड इस सीजन गेंद और बल्ले दोनों से फेल रहे।

Advertisement

दांव लगाना गलत
पोलार्ड पर दांव लगाना मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी गलती साबित हुई, आईपीएल 2022 में पोलार्ड ने 11 मैचों में 144 रन ही बनाये, जिसके बाद अंत के कुछ मैचों में उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया, टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का कहना है कि पोलार्ड ने शायद अपना आखिरी आईपीएल सीजन खेल लिया है, पोलार्ड को मुंबई ने 6 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।