बच्चे ने बेहद क्यूटनेस से गाया गुलाबी आंखें जो तेरी देखी… फिदा हो रहा पूरा सोशल मीडिया

चर्चित सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भ्यानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बच्चे का वीडियो पोस्ट किया है, इस वीडियो में ये क्यूट बच्चा राजेश खन्ना की फिल्म द ट्रेन के गाने गुलाबी आखें… गाते दिखाई दे रहे हैं।

New Delhi, Jul 09 : सोशल मीडिया ने बहुत से आम लोगों को रातों-रात खास और स्टार बनाया है, बहुत से लोग सोशल मीडिया पर अपनी खास वीडियो और तस्वीर पोस्ट कर रातों-रात मशहूर हो चुके हैं, ऐसा ही कुछ एक मासूम बच्चे के साथ भी देखने को मिला, स्कूल का एक छोटा बच्चा सिर्फ एक वीडियो की वजह से सुर्खियों में छाया हुआ है, जिसकी क्यूटनेस देखकर हर कोई उन पर फिदा हो रहा है, वीडियो में बच्चा अपनी प्यारी आवाज में गुलाबी आंखें… गाना गा रहा है।

Advertisement

वीडियो पोस्ट
चर्चित सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भ्यानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बच्चे का वीडियो पोस्ट किया है, इस वीडियो में ये क्यूट बच्चा राजेश खन्ना की फिल्म द ट्रेन के गाने गुलाबी आखें… गाते दिखाई दे रहे हैं, बच्चे का ये वीडियो स्कूल के क्लासरुम का है, वीडियो में क्यूट बच्चे को स्कूल ड्रेस में देखा जा सकता है, वो अपनी क्यूटनेस के साथ गाना गाता नजर आ रहा है।

Advertisement

मैडम ने बनाया वीडियो
इस मासूम बच्चे के गाना गाते हुए वीडियो को उनकी मैडम ने बनाया है,  छोटे बच्चे का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है, कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो पर अपना प्यार भी लुटाया है, साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Advertisement

लोग लुटा रहे प्यार
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, इसके पापा को बुलाओ, तो वहीं दूसरे ने लिखा, इसके अंदर छोटा विक्की कौशल दिख रहा है मुझे, अन्य ने लिखा, लॉकडाउन के साइडइफेक्ट, इनके अलावा कई और सोशल मीडिया यूजर्स भी तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।