सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका पहली बार बोली, टैलेंट से दूसरे परेशान

प्रियंका सिंह ने पहली बार सुशांत केस में अपनी बात रखी है, उनका कहना है कि उन्हें यकीन नहीं सहो रहा कि उनका भाई सुसाइड कर सकता है।

New Delhi, Jul 14 : सुशांत सिंह राजपूत को इस दुनिया से विदा हुए दो साल हो चुके हैं, सुसांत अपने घर में मृत मिले थे, सुशांत के निधन से ना सिफ उनका परिवार बल्कि फैंस तथा पूरी फिल्म इंडस्ट्री को झटका लगा था, हाल ही में सुशांत केस को लेकर उनकी प्रेमिका रिया चक्रवर्ती तथा उनके भाई शोविक समेत 34 लोगों के खिलाफ चार्जशीट फाइल की गई, उन पर 2020 में कंट्राबेंड की खरीद का आरोप लगाया गया है, जिससे एक्टर को ड्रग एडिक्शन हुआ, ऐसा भी बताया गया कि इसकी पेमेंट एक्टर के अकाउंट से ही हुई थी, इस बीच सुशांत की बहन प्रियंका सिंह ने पहली बार इस मामले पर खुलकर बात की है।

Advertisement

नहीं कर सकते सुशांत सुसाइड
प्रियंका सिंह ने पहली बार सुशांत केस में अपनी बात रखी है, उनका कहना है कि उन्हें यकीन नहीं सहो रहा कि उनका भाई सुसाइड कर सकता है, प्रियंका का ये भी कहना है कि सुशांत का निधन एक बड़ी साजिश का हिस्सा है।

Advertisement

साजिश की आशंका
प्रियंका ने कहा कि सुशांत की मौत का कई लोगों ने अपने एजेंडा के लिये इस्तेमाल किया, उन्होने कहा कि वो अब ना सिर्फ सच जानना चाहती है, बल्कि उन्हें मामले में जांच रिपोर्ट का इंतजार है, सुशांत की मौत एक साजिश का हिस्सा थी, Sushant क्योंकि कई लोग उनके टैलेंट से परेशान थे, सुशांत की मौत के बाद लोगों को समझ आया कि कॉमन मैन को फिल्म इंडस्ट्री में कितना नापसंद किया जाता है, इस दौरान प्रियंका सिंह काफी भावुक हो गई।

Advertisement

गहराई तक जाएगी
सुशांत की बहन ने कहा कि वो अब इस मामले की गहराई तक जाएंगी, वो सुशांत को न्याय दिलाने की हर मुमकिन कोशिश करेंगी, वो भी अपनी आखिरी सांस तक, आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 2020 में अपने फ्लैट में मृत पाये गये थे, उनकी मौत पर खूब हाय-तौबा मचा था।