3 अगस्‍त, बुधवार का राशिफल: धैर्य के साथ आगे बढ़ें धनु राशि के जातक, सफलता मिलेगी

जीवनसाथी के अधिक निकट जाएँगे । आज ऐसे भी अवसर आ सकते हैं जिससे आप उनके साथ बाहर घूमने या भोजन करने जाएँ । गणेशजी बताते हैं कि आज का दिन बहुत आनंदमय और रंगीन होगा ।

Advertisement

मेष राशि
आज आप धार्मिक कामों में दिन गुजारने वाले हैं। दान-पुण्य में आपकी रुचि रहेगी। मानसिक रूप से काम का बोझ अधिक रहेगा। हालांकि निर्धारित समय में काम पूरा करने के लिए आप अतिरिक्त मेहनत करेंगे। माता-पिता और घर के अन्य सदस्यों के साथ आपके संबंध अच्छे बने रहेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावना है।
वृषभ राशि
आप अपनी वाणी से किसी को मंत्रमुग्ध कर पाएंगे। लोगों से आपके मेल-जोल बढ़ेंगे। आपकी वैचारिक समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। आप का मन प्रफुल्लित रहेगा। आप किसी शुभ काम करने के लिए प्रेरित होंगे। आज मेहनत की अपेक्षा परिणाम कम मिलने पर भी निराश नहीं होंगे। धन की व्यवस्थित योजना बनाने के लिए आज का दिन अनुकूल है।
मिथुन राशि
आज आपके मन में भांति-भांति के विचारों की तरंगे उठेंगी। आप कई तरह के विचारों में खोए रहेंगे। आज किसी के साथ भी वाद-विवाद ना करेँ। आज आप संवेदनशील रहेंगे। माता एवं पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता आपको हो सकती है। यात्रा के योग रहेंगे। किसी पानी वाली जगहों से आज दूरी बनाए रखें। मानसिक और शारीरिक थकान हो सकती है।
कर्क राशि
शारीरिक और मानसिक ताजगी के साथ घर में भी आनंद का वातावरण रहेगा। मित्रों एवं स्नेहीजनों के साथ मुलाकात होगी। दोस्तों से लाभ होगा। शुभ काम का आरंभ करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। कार्य सफलता और प्रिय व्यक्ति का साथ आनंदप्रद रहेगा। आर्थिक लाभ और भाग्य वृद्धि की संभावनाएं हैं। छोटी यात्रा होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

Advertisement

सिंह राशि
विभिन्न योजनाओं से संबंधित विचारों की अधिकता से अाप दुविधा में रहेंगे। हालांकि परिजनों के साथ से आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। दूर स्थित व्यक्ति या संस्था के साथ संबंधों में दृढ़ता आएगी, जो आगे चलकर लाभदायी रहेगी। अधिक खर्च से बचने की जरूरत है। निर्धारित काम में अपेक्षाकृत कम सफलता प्राप्त होगी। आज का दिन मध्यम रहेगा।
कन्‍या राशि
आज आपके कोई नए संबंध बनेंगे, जो आपके लिए भविष्य में आपके लिए लाभदायी सिद्ध होंगे। वैचारिक रूप से आप समृद्घि बने रहेंगे। शरीर, स्वास्थ और मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन में उल्लासमय वातावरण रहेगा। शुभ समाचार मिलेगा। प्रवास होने के कारण मन खुश रहेगा।
तुला राशि
आज आपको स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना पड़ेगा। आपका मन बैचेन रहेगा। आपकी लापरवाही के कारण आप कठिनाई में पड़ सकते हैं। आपको अपनी वाणी पर अंकुश में रखना होगा, अन्यथा किसी के साथ झगड़ा होने की संभावना बनी रहेगी। आप मनोरंजन और मौज मस्ती में पैसे खर्च करेंगे। आध्यात्मिकता आपके लिए सहायक सिद्ध होगी।
वृश्चिक राशि
आपका आज का दिन लाभदायी रहेगा। नौकरी-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। मित्रों के साथ भेंट हो सकती है तथा प्राकृतिक स्थल पर घूमने की योजना भी बन सकती है। विवाह योग्य युवक-युवतियों का रिश्ता पक्का हो सकता है। पुत्र तथा पत्नी से लाभ होगा। रिश्तेदार या दोस्तों से उपहार मिल सकता है। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। सांसारिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे।

Advertisement

धनु राशि
आज का दिन शुभफल देने वाला है। गृहस्थ जीवन में आनंद छाया रहेगा। प्रत्येक कार्य में सफलता प्राप्त होगी। अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। पिता और बड़ों से लाभ होने की संभावना है। व्यावसायिक कामों को लेकर कहीं जाना पड़ सकता है। कार्यभार में वृद्धि होगी। हालांकि आर्थिक योजनाएं बेहतर तरीके से पूरी कर सकेंगे।
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी है। बौद्धिक काम और व्यावसायिक क्षेत्र में आप नए विचारों से प्रभावित होंगे। अाप अपनी सृजनशक्ति का भी परिचय देंगे। इसके बावजूद मानसिक रूप से आपका स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। संतान से संबंधित मामलों से दुःख हो सकता है। अनावश्यक खर्च हो सकता है। कोई छोटी यात्रा आपके लिए लाभकारी रहेगी। सरकारी संकट उपस्थित हो सकता है। विरोधियों के साथ संभव हो तो वाद-विवाद टालें।
कुंभ राशि
नियम विरुद्ध कामों से आप दूर रहें। वाणी पर संयम बरतें। इससे पारिवारिक विवाद को आप टाल सकेंगे। प्रत्येक व्यक्ति, वस्तु या घटना को सकारात्मक दृष्टिकोण से देखने की जरुरत है। खर्च अधिक होने के कारण धन का संकट रहेगा। क्रोध पर संयम रखें। शारिरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता बनी रहेगी।
मीन राशि
किसी बात की अशांति रहेगी। किसी कारणवश आकस्मिक धन खर्च आएगा। शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा नहीं होगा। दोपहर के बाद घर में आनंद और शांति का वातावरण बन जाएगा। काम में यश कीर्ति मिलेगी। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक गुजारेंगे। व्यापार में आर्थिक लाभ होगा।
(https://www.ganeshaspeaks.com/)