7 अगस्‍त, रविवार का राशिफल: सूर्य जैसी चमकेगी किस्‍मत, मिथुन राशि होगी मालामाल

 मानसिक रूप से आपका स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। संतान से संबंधित मामलों से दुःख हो सकता है। अनावश्यक खर्च हो सकता है। कोई छोटी यात्रा आपके लिए लाभकारी रहेगी।

मेष राशि
आप का आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से आपको अनूठी अनुभूति कराने वाला रहेगा। आपको रहस्यमयी विद्या आपको आकर्षित करेगी। आज आध्यात्मिक सिद्धि मिलने का भी योग हैं। दूसरों के प्रति नफरत की भावना पर संयम रखें। नए काम की शुरुआत ना करें। हो सकें तो यात्रा स्थगित करें।
वृषभ राशि
आज आपको दांपत्यजीवन का विशेष आनंद मिलेगा। आप सपरिवार किसी सामाजिक स्थान पर घूमने जाने का कार्यक्रम बना पाएंगे। स्नेहीजनों और मित्रों के साथ उत्तम भोजन करने का अवसर आएगा। विदेश में बसनेवाले स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। आकस्मिक धन लाभ मिलेगा। व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी। सामाजिक एवं सार्वजनिक क्षेत्र में यश एवं प्रतिष्ठा मिलेगी।
मिथुन राशि
आज आपके अधूरे काम पूरे होंगे। घर में शांति और आनंद का वातावरण आपके मन को प्रसन्न रखेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। ऑफिस में वाद-विवाद या मनमुटाव के मौके आ सकते हैं। इससे सावधान रहना आवश्यक है।
कर्क राशि
आज का दिन शांतिपूर्ण तरीके से रहें। आज आप का शारीरिक तथा मानसिक आरोग्य अच्छा नहीं रहेगा। शारीरिक रुप से पेट की पीडा़ रहेगी। मानसिक रूप से चिंता में रहेंगे। आकस्मिक खर्च होगा। वाद-विवाद को टालें। यात्रा और नए काम की शुरुआत ना करें।

Advertisement

सिंह राशि
आज आप शारीरिक रुप से अस्वस्थ तथा मानसिक रूप से चिंतित रहेंगे। घर में स्वजनों के साथ गलतफहमी हो सकती है। माता के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है। घर की महिलाओं के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। सरकारी तथा संपत्ति से संबंधित महत्वपूर्ण पत्रों पर सही या मुहर लगाने में सावधानी रखें।
कन्‍या राशि
किसी भी काम में सोच समझकर आगे बढ़ें। भाई-बहनों के साथ प्यारभरा संबंध बना रहेगा। मित्रों, स्वजनों के साथ मुलाकात होगी। प्रत्येक काम में सफलता मिलने की संभावना है। आर्थिक लाभ की संभावना भी अधिक है। समाज में मान-सम्मान मिलेगा।
तुला राशि
आज आप का मनोबल कमजोर रहेगा। किसी निर्णय पर जाना कठिन हो सकता है। नए काम की शुरुआत ना करें और महत्वपूर्ण निर्णय आज न लें। परिजनों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। अपने स्वभाव में जिद्दीपन छोड़ दें। नौकरीपेशा लोग चिंतित रह सकते हैं।
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए शुभ है। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। स्वजनों से भेंट या उपहार मिल सकता है। शुभ समाचार मिलेंगे तथा आनंददायी प्रवास संभवित होगा। दोस्तों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा।

Advertisement

धनु राशि
आज आप की आय में वृद्धि और लाभ होगा। सामाजिक कामों में भाग लेने से मन प्रसन्न रहेगा। मान-सम्मान और आय में वृद्धि होगी। व्यापार से लाभ होने की संभावना है। वाहन संभलकर चलाएं। दोपहर के बाद शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है। आय की अपेक्षा अधिक धन खर्च होगा। वाणी पर संयम बरतेें। किसी से तकरार न हो, इसका ध्यान रखें।
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी है। बौद्धिक काम और व्यावसायिक क्षेत्र में आप नए विचारों से प्रभावित होंगे। अाप अपनी सृजनशक्ति का भी परिचय देंगे। इसके बावजूद मानसिक रूप से आपका स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। संतान से संबंधित मामलों से दुःख हो सकता है। अनावश्यक खर्च हो सकता है। कोई छोटी यात्रा आपके लिए लाभकारी रहेगी। सरकारी संकट उपस्थित हो सकता है। विरोधियों के साथ संभव हो तो वाद-विवाद टालें।
कुंभ राशि
आज आप पर अधिकारी और बुजुर्ग की भी कृपादृष्टि रहेगी। आपके सभी काम सरलता से सम्पन्न होते हुए प्रतीत होंगे। नौकरी-व्यवसाय के क्षेत्र में परिस्थितियां अनुकूल रहेगी। आप मानसिक रूप से राहत महसूस करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। गृहस्थ जीवन में आनंद की अनुभूति होगी।
मीन राशि
आज आप तन-मन से थकान तथा बेचैनी का अनुभव करेंगे। संतान की समस्या आपको चिंतित करेगी। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद होने से उनकी नाराजगी झेलनी पड़ेगी। विरोधी सिर उठाएंगे, नकारात्मक विचारों से मन घिरा रहेगा। सरकार की तरफ से कोई परेशानी खड़ी होगी। पुत्र के साथ मतभेद हो सकता है।
(https://www.ganeshaspeaks.com/)

Advertisement