3 राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, जानिये 28 अगस्त का राशिफल

मेष – आज आपको अपने उग्र स्वभाव पर संयम रखने की जरूरत है। शारीरिक और मानसिक रूप से शिथिलता का अनुभव होगा। अधिक परिश्रम के बावजूद अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी। संतान के विषय में आपको चिंता हो सकती है। काम की भागदौड़ के कारण परिजनों के प्रति ध्यान नहीं दे पाएंगे। हानिकर विचार, वर्तन और आयोजन से दूर रहें। पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है। कहीं जाने का कार्यक्रम अाज हो सकें, तो टाल दें। सरकारी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।
वृषभ – आज आप दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ काम कर सकेंगे। इस काम का फल भी आपको अपेक्षानुसार मिलेगा। मायके से लाभदायी समाचार प्राप्त होंगे। अभ्यास में विद्यार्थियों की रुचि रहेगी। सरकारी क्षेत्र में लाभ होगा तथा आर्थिक व्यवहार करने में सफलता प्राप्त होगी। संतान के पीछे खर्च होगा।
मिथुन – नई परियोजना की शुरुअात के लिए आज दिन शुभ है। सरकार की ओर से लाभ मिलने संभावना है। व्यावसायिक क्षेत्र में आपको अधिकारियों का अच्छा प्रतिसाद मिलेगा। छोटे प्रवास का आयोजन हो सकता है। दोस्तों, करीबियों या पड़ोसियों के साथ पुरानी अनबन की घटना में सकारात्मक परिणाम आएगा। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। हालांकि आर्थिक दृष्टिकोण से सावधानी बरतने का समय है।

Advertisement

कर्क- आज नकारात्मक मानसिकता के साथ व्यवहार न करें। शारीरिक और मानसिक रूप से आप अस्वस्थ रहेंगे। मन में दुःख और असंतोष की भावना हो सकती है। आंखों में पीडा़ होने की संभावना है। पारिवारिक वातावरण अनुकूल नहीं रहेगा। परिजनों के साथ गलतफहमी न हो इसका ध्यान रखें। अभ्यास में अभिरुचि होते हुए भी विद्यार्थियों को अपेक्षित परिणाम नहीं प्राप्त होगा। अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहें। धन का अधिक खर्च होगा।
सिंह – आप में आज आत्मविश्वास कूट-कूटकर भरा रहेगा। किसी भी काम को करने के लिए आप जल्दबाज़ी में निर्णय ले सकते हैं। पिता तथा बड़ों की ओर से लाभ होगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। वाणी में उग्रता ना रखें। क्रोध की मात्रा अधिक रह सकती है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
कन्या – आज आपके अहं को कोई चोट न पहुंचे और आपका किसी से झगड़ा न हो, इसका ध्यान रखें। शारीरिक रूप से शिथिलता और मानसिक रूप से चिंता बनी रहेगी। मित्रों और स्वजनों के साथ वैचारिक स्तर पर मनमुटाव हो सकता है। स्वभाव में उग्रता और क्रोध की भावना रहेगी। धार्मिक काम में धन का खर्च होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धन का आकस्मिक व्यय हो सकता है। विवाद या झगडे़ से हर संभव दूर रहें।

Advertisement

तुला- आप के लिए आज का दिन शुभफलदायी होगा। विविध क्षेत्रों में मिलने वाले लाभ से आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। आपकी आय में भी वृद्धि होगी। मित्रों के पीछे खर्च भी होगा और उनसे लाभ भी प्राप्त होगा। किसी प्रवास या पर्यटन स्थल पर जाने से दिन रोमांचक बन जाएगा। विवाहोत्सुकों को जीवनसाथी प्राप्त होने के योग हैं। रुचिकर भोजन प्राप्त होगा।
वृश्चिक – आज आपके हरेक कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे। गृहस्थ जीवन में आनंद छाया रहेगा। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी- व्यवसाय में प्रगति होगी। अधिकारी और घर में बड़ों से लाभ मिलेगा। धन लाभ होगा। व्यापारियों को उधार दिया पैसा मिलेगा। संतान की प्रगति से मन खुश रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य बना रहेगा। मित्रों, स्नेहीजनों से लाभ होगा।
धनु- आज स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रहने की संभावना है। शारीरिक रूप से आलस्य की भावना रहेगी। मानसिक रूप से भी चिंता बनी रहेगी। व्यवसाय में कई विघ्न आ सकते हैं। हानिकर विचारों से दूर रहें। किसी भी काम का आयोजन संभलकर करें। अधिकारियों के साथ घर्षण के प्रसंग उपस्थित होंगे। विरोधियों के साथ संभव हो तो विवाद न करें।

Advertisement

मकर – आज अचानक धन खर्च होने का योग है। यह खर्च स्वास्थ्य के कारण भी हो सकता है। व्यावहारिक या सामाजिक काम के लिए बाहर जाना हो सकता है। खान-पान में ध्यान रखें। क्रोध तथा नकारात्मक विचारों से दूर रहें। नौकरी या व्यवसाय में अनुकूलता रहेगी। पार्टनरशिप के कामों में आंतरिक मतभेद हो सकते हैं।
कुंभ- आज आप में दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास बहुत ज्यादा रहेगा। मैरीड कपल के बीच रोमांस बना रहेगा। दोस्तों के साथ मुलाकात होगी। छोटा प्रवास या आनंददायी पर्यटन का योग बना रहेगा। रुचिकर भोजन और नए वस्त्रों से मन प्रसन्न होगा। समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वाहन सुख प्राप्त होगा। भागीदारी से लाभ होगा।
मीन- आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज आपके मनोबल और आत्मविश्वास में दृढ़ता का अनुभव होगा। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। स्वभाव और वाणी में उग्रता रह सकती है। महिलाओं को मायके से कोई अच्छे समाचार मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को साथियों का साथ मिलेगा।

(Source- Ganesha Speaks)