इन राशि वालों को आज मिलेगी हर काम में सफलता, जानिये 2 सितंबर का राशिफल

मेष- दांपत्यजीवन में मधुरता का अनुभव करेंगे। बाहर घूमने जाने और सुरुचिपूर्ण भोजन करने का अवसर मिल सकता है। आयात- निर्यात करने वाले व्यापारी अच्छा लाभ प्राप्त कर सकेंगे। किसी खोयी वस्तु के मिलने के योग हैं। प्रिय व्यक्ति के साथ सुखद पलों का आनंद ले सकेंगे। वित्तीय लाभ और वाहन सुख मिलने की संभावना है। विवाद से दूर रहना चाहिए।
वृषभ – व्यापार के लिए आज का दिन बहुत लाभदायी है। पारिवारिक वातावरण भी सुख-शांति का बना रहेगा। विरोधियों पर आप को विजय प्राप्त होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए स्थल पर सहकर्मी विशेष सहायक बनेंगे। दोपहर के बाद आप मनोरंजन में व्यस्त रहने वाले हैं। पर्यटन का आयोजन होगा। पार्टनरशिप के काम में संभलकर कार्य करना होगा।
मिथुन- आज का आप का दिन किसी खास चर्चा में गुजर सकता है। आप अपनी कल्पनाशक्ति से कुछ नया कर पाने में समर्थ रहेंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से खुश रह सकते हैं। दोपहर के बाद व्यापार में थोड़ी परेशानी आ सकती है। घर में शांति का वातावरण बना रहेगा। विरोधियों के समक्ष आप विजयी होंगे। सहकर्मचारियों का साथ मिलेगा।

Advertisement

कर्क – हताशा से आप थोड़े चिंतित रहेंगे। इस कारण शारीरिक रूप से आप अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। प्रवास के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। जमीन और वाहनों से जुड़ी समस्या आपको हो सकती है। दोपहर के बाद आप सुख-शांति का अनुभव करेंगे। मित्रों का साथ मिलेगा। शारीरिक ताजगी का अनुभव होगा। आज किसी बात को लेकर कुछ ज्यादा ही सोच-विचार करेंगे।
सिंह – कार्य सफलता और विरोधियों पर विजय का नशा आपके दिलो-दिमाग पर छाया रहेगा, इससे प्रसन्नता अनुभव करेंगे। भाई-बहनों के साथ मिलकर घर पर कोई आयोजन करेंगे। मित्रों, स्नेहीजनों के साथ यात्रा करने का योग है। स्वास्थ्य बना रहेगा। आर्थिक लाभ, प्रियजनों की मुलाकात से खुशी होगी। शांत चित्त से नए काम को आरंभ कर सकेंगे। अचानक भाग्य वृद्धि के अवसर हैं।
कन्या -आज आपके मन में किसी बात को लेकर दुविधा बनी रहेगी। कोई नया काम शुरू ना करें। ज्यादातर समय मौन बने रहें, इससे विवाद होने से बच जाएगा। परिजनों के साथ बातचीत में संयम बरतें। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पाएंगे। दोपहर के बाद आप का समय अनूकुल दिखेगा। भाई-बंधु के साथ कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा। भाग्यवृद्धि के संकेत हैं।

Advertisement

तुला – आप का दिन शुभ फलदायी है। आज आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्ति निखरेगी। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। विचार की दृढ़ता से आप काम को अच्छी तरह से पूरा कर पाएंगे। आर्थिक विषयों पर व्यवस्थित योजना बन सकेगी। प्रिय पात्रों के साथ आनंदपूर्वक समय गुजरेगा। आभूषण, आनंद-प्रमोद के साधन एवं मनोरंजन के पीछे धन का खर्च होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
वृश्चिक – आपका उग्र और असंयमित व्यवहार आपको समस्या में डाल सकता है। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ कोई अनहोनी हो सकती है, उनका ध्यान रखें। दोपहर के बाद शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य में दिक्कत रहेगी। आर्थिक मामलों में आज आपको बेहद सावधानी से आगे बढ़ना होगा। शाम के बाद आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
धनु – व्यावसायिक क्षेत्र में आज आपके लिए लाभकारी दिन है। जीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। काम में पदोन्नति होगी। मित्रों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम होगा। व्यापारीवर्ग को भी लाभ होगा। दोपहर के बाद स्वास्थ्य के मामले में ज़रा संभलकर रहें। किसी तरह के गलत काम से आपको नुकसान हो सकता है। व्यवसाय में पार्टनर के साथ बातचीत में संयम रखें।

Advertisement

मकर – स्थायी संपत्ति के काम के लिए आज का दिन श्रेष्ठ है। व्यापार में सफलता मिलेगी। अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। आज पदोन्नति के योग हैं। परिवार का वातावरण आनंदपूर्ण रहेगा। सामाजिक तथा आर्थिक क्षेत्र में लाभ होगा। मित्रों से भी लाभ होने की संभावना है। आज दिनभर के काम को समय पर पूरा कर सकेंगे।
कुंभ-आज व्यापार करने वालों को संभलकर चलना होगा। नौकरी में अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय बहुत ध्यान रखें। संतान के स्वास्थ्य या पढ़ाई के विषय में चिंता रहेगी। लंबे समय के प्रवास की योजना बनेगी। धार्मिक स्थल की यात्रा होने के संकेत है। दोपहर के बाद बिजनेस स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। गृहस्थ जीवन में आनंद छाया रहेगा। बिजनेस में पार्टनरशिप के काम में सहयोग मिलेगा। दिन सफल और शुभ है।
मीन- आज आपको वाणी में संयम रखने की सलाह दी जाती है। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अाध्यात्मिक उन्नति के लिए दिन अच्छा है। विदेश में रहने वाले मित्र तथा स्नेहीजनों के समाचार आपको मिलेंगे। व्यापार में भागीदारी में विशेष फायदा मिलेगा। किसी के साथ वाद-विवाद में ना पड़ें।

(Source- Ganesha Speaks)