न्यूज एंकर सईद अंसारी जीवन परिचय, शिक्षा, करियर जानिये सबकुछ

सईद अंसारी अपने निजी जीवन को लाइमलाइट से दूर ही रखना पसंद करते हैं, वो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं, उन्हें बच्चों के साथ समय बिताना बेहद पसंद है।

New Delhi, Sep 01 : न्यूज एंकर सईद अंसारी की भी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है, सईद ने स्टार न्यूज, न्यूज-24 और आजतक जैसे नामी मीडिया हाउस में काम किया है, वो कैमरे पर जितने मृदुभाषी दिखते हैं, कहा जाता है कि असल जीवन में भी वो इतने ही दयालु और सॉफ्ट स्पोकेन हैं, आइये उनके निजी जीवन के बारे में आपको बताते हैं।

Advertisement

पढाई
सईद अंसारी ने शुरुआती पढाई केन्द्रीय विद्यालय से की है, फिर जामिया मिलिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन किया, इसके गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी से पीजी किया है। उन्होने साल 1997 में दूरदर्शन के साथ अपने करियर की शुरुआत की, वहां वो एक न्यूज कास्टर और अनुवादक के रुप में काम करते थे।

Advertisement

करियर
सईद ने दूरदर्शन में करीब 2 साल 9 महीने काम करने के बाद जनवरी 2000 में सहारा समय ज्वाइन किया, करीब 4 साल वहां बिताने के बाद वो स्टार न्यूज पहुंचे, जहां उन्हें ज्यादा एक्सपोजर मिला, क्योंकि उन्होने रात 9 बजे के शो स्टार रिपोर्ट की मेजबानी की, फिर इंसाफ का तराजू समेत कई शो में एंकरिंग की, लाइव शो कहिये नेताजी पर कई राजनेताओं के साथ इंटरव्यू किया। फिर 2007 में न्यूज 24 पहुंचे, 2012 तक एसोसिएट प्रोड्यूसर और एंकर की जिम्मेदारी को संभाला, फिर आजतक आ गये। तब से यहीं जमे हुए हैं।

Advertisement

निजी जीवन को लाइम लाइट से दूर
वो अपने निजी जीवन को लाइमलाइट से दूर ही रखना पसंद करते हैं, वो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं, उन्हें बच्चों के साथ समय बिताना बेहद पसंद है, उनके एक दोस्त ने कहा था कि वो अगले चाचा नेहरु होंगे, उनके दोस्त तथा उनके साथ काम करने वाले लोग उन्हें बेहद विनम्र और दयालु व्यक्ति बताते हैं। सईद की सैलरी की बात करें, तो उन्हें करीब 5 लाख रुपये महीना मिलता है।

(डिस्क्लेमर- यहां दी गई जानकारियां इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारियों पर आधारित है, हम इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं।)

Read Also- न्यूज एंकर रोमाना इस्सार खान जीवन परिचय, जानिये परिवार, सैलरी, सबकुछ