करनी होगी भागदौड़, उधार लेने से बचें, जानिये 7 सितंबर का राशिफल

मेष- व्यावसायिक क्षेत्र में सहकर्मियों और भागीदारों के साथ आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी। आपकी किसी परियोजना को सरकारी लाभ मिलने की संभावना है। कार्यालय से जुडे़ कामों के लिए यात्रा के भी योग हैं। परिवार में आनंद का वातावरण छाया रहेगा। घर की साज-सजावट और अन्य व्यवस्था में परिवर्तन के जरिए घर में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करेंगे। वर्क लोड के कारण शिथिलता का अनुभव होगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
वृषभ – आज का दिन अापके लिए मिश्र फलदायी रहेगा। व्यापारी अपने व्यापार में धन लगाकर नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे और भविष्य के लिए योजना भी बना पाएंगे। विदेशगमन की संभावना भी है। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा से सात्विकता में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यभार आज कुछ अधिक रहेगा।
मिथुन – नकारात्मक विचारों से आप आज दूर रहें। नए काम की शुरुआत आज बिल्कुल ना करें। गुस्से की भावना को संयम में नहीं रखेंगे, वाद-विवाद बड़े झगड़ों का रूप ले सकता है। खर्च अधिक होगा। धन की कमी महसूस हो सकती है। नेगेटिव विचारों से दूर रहें। आध्यात्मिकता और ईश्वर की प्रार्थना से राहत महसूस करेंगे।

Advertisement

कर्क – वैभवी जीवन शैली तथा मनोरंजक प्रवृत्तियों से आज आप आनंदित रहेंगे। व्यापार में आप को लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यात्रा या प्रवास का आयोजन कर सकेंगे। परिवार के साथ दिन अच्छा गुजरेगा।
सिंह – आज आपका शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज अपनी रचनात्मकता से कोई कठिन काम आसानी से पूरा कर पाएंगे। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। मित्रों के साथ मुलाकात आनंददायी होगी। धार्मिक परोपकार का काम आप करेंगे। परिजनों के साथ समय अच्छे से गुजरेगा। नौकरी और व्यवसाय में लाभ की उम्मीद है।
कन्या- आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं है। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। कई परेशानियों के कारण मन व्याकुल रहेगा। स्फूर्ति का अभाव होगा। स्वजनों के साथ अनबन रहेगी। माता के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। जमीन, मकान के दस्तावेजों को संभालकर रखें। पानी से हानि का डर रहेगा। लोगों के समक्ष अपमान न हो, इसलिए वाद-विवाद ना करें।

Advertisement

तुला – आप का दिन शुभ फलदायी होगा। बंधुओं के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। उनके साथ बैठकर घर की समस्या पर चर्चा होगी। किसी छोटे धार्मिक स्थल पर जाने का सफल आयोजन होगा। धन लाभ का योग हैं। विदेश से अच्छे समाचार आएंगे। यात्रा का आयोजन होगा। नए काम के लिए दिन शुभ है। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। पूंजी निवेशकों के लिए अच्छा दिन है। आज का दिन भाग्यवृद्घि का है।
वृश्चिक- नए काम की शुरुआत के लिए आज का दिन शुभ है। दिनभर मन की प्रसन्नता बनी रहेगी। भाई-बंधुओं के साथ कोई आवश्यक चर्चा करेंगे। आर्थिक लाभ तथा भाग्यवृद्घि के योग हैं। किसी छोटी यात्रा का आयोजन हो सकता है। दोस्तों के साथ बाहर घूमने में खुशी महसूस होगी। काम में सफलता मिलेगी।
धनु – आप का दिन मिश्रित फलदायी है। असमंजस के कारण निर्णय लेना कठिन होगा। मन में चिंता रहेगी। परिजनों के साथ मनमुटाव न हो, इसका ध्यान रखें। काम में अपेक्षित सफलता नहीं मिलने से निराशा होगी। काम का भार भी बढ़ सकता है। अनावश्यक धन खर्च होगा।

Advertisement

मकर- आज आपका प्रत्येक काम सरलता से पूरा होगा। नौकरी और व्यापार के लिए किए प्रयासों से आपकी प्रतिष्ठा में वृद्घि होगी। पदोन्नति के योग हैं। गृहस्थ जीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। आज चोट लगने की आशंका है। वाहन आदि के उपयोग में ध्यान रखें। मित्रों, स्नेहीजनों के साथ मुलाकात सुखद होगी। मानसिक शांति रहेगी।
कुंभ- आज शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता बनी रहेगी। परिजनों के साथ कलह होने की संभावना है। धन के लेनदेन या पूंजी निवेश करते समय ध्यान रखें। अदालती कार्यवाही में संभलकर चलें। खर्च की अधिकता रहेगी। अपना नुकसान उठाकर भी दूसरों की मदद करेंगे। वाणी और क्रोध पर संयम बरतें। दुर्घटना हो सकती है।
मीन- आज मित्रों से आपको लाभ होगा और उनके पीछे धन खर्च भी होगा। सामाजिक कामों में अधिक रुचि रहेगी। बड़ों और मित्रों से कोई नए व्यवहार बन सकते हैं। किसी रमणीय स्थल पर जाने का आयोजन होगा। नए मित्र बनेंगे। ऐसे लोगों से संपर्क होगा, जो कि भविष्य में आपके लिए लाभदाय होंगे। घर से शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। संतान से लाभ होगा। आकस्मिक धन लाभ के योग हैं। दूर के रिश्तेदारों से बातचीत होगी।

(Source- Ganesha Speaks)