टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर पर दिल हार बैठा ये युवा क्रिकेटर, खास अंदाज में प्रपोज

ऑलराउंडर वेदा कृष्णामूर्ति को कर्नाटक के क्रिकेटर अर्जुन होयसला ने प्रपोज किया है, अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट कर इस बात की जानकारी फैंस को दी है।

New Delhi, Sep 12 : भारतीय महिला क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर है, टीम को पहले मैच में भले ही हार का सामना करना पड़ा, लेकिन एक भारतीय क्रिकेटर ने स्टार ऑलराउंडर वेदा कृष्णामूर्ति का दिल जीत लिया है, वेदा इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं, हालांकि इसके बावजूद वो चर्चा में बनी हुई है।

Advertisement

क्रिकेटर ने किया प्रपोज
ऑलराउंडर वेदा कृष्णामूर्ति को कर्नाटक के क्रिकेटर अर्जुन होयसला ने प्रपोज किया है, अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट कर इस बात की जानकारी फैंस को दी है, सोशल मीडिया पर फैंस को ये तस्वीरें खूब पसंद आ रही है।

Advertisement

घुटनों पर बैठ प्रपोज
अर्जुन होयसला ने अपने घुटनों पर बैठ वेदा कृष्णामूर्ति को प्रपोज किया, उन्होने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, और उसने हां कह दिया है, अर्जुन ने पहाड़ों के बीच काफी खास अंदाज में अपने प्यार का इजहार किया है। आपको बता दें कि अर्जुन होयसला ने 2016 में कर्नाटक के लिये फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था, अर्जुन बायें हाथ के सलामी बल्लेबाज हैं।

Advertisement

वेदा है ऑलराउंडर
वेदा कृष्णामूर्ति ने भी कुछ तस्वीरें पोस्ट की है, जिसमें दोनों एक-दूसरे को सगाई की अंगूठी पहनाते नजर आ रहे हैं, वेदा मध्यक्रम बल्लेबाज और गेंदबाजी भी करती है, उन्होने 2011 में टीम इंडिया के लिये डेब्यू किया था, वेदा अभी तक भारतीय टीम के लिये 48 वनडे और 76 टी-20 मैच खेल चुकी हैं।