कर्क राशि वालों का दिन मौज में गुजरेगा, जानिये 25 सितंबर का राशिफल

मेष- अापको अपने उग्र स्वभाव और जिद्दी व्यवहार पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। परिश्रम के बाद निर्धारित सफलता नहीं मिलने से मन में खिन्नता रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य भी कमजोर रहेगा। यात्रा के लिए योग्य समय नहीं है। संतान को लेकर चिंता रहेगी। किसी भी मामले में बिना विचारे काम से हानि ही होगी। सरकारी काम में सफलता मिलेगी।
वृषभ – आपकी चिंताएं कम होंगी। इस कारण स्फूर्ति और उत्साह बना रहेगा। आज अधिक कल्पनाशील बनेंगे। अपनी कला और सृजनशक्ति को लोगों तक लाने के लिए समय अनुकूल है। पारिवारिक सदस्यों पर आपका ध्यान अधिक रहेगा। मित्रों के साथ घूमने- फिरने जा सकते हैं। आपकी आर्थिक योजनाएं पूरी होगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले सकेंगे। आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा।
मिथुन – नई योजनाएं शुरू करने के लिए आज अनुकूल दिन है। व्यवसाय करने वालों को सरकार की तरफ से लाभ मिलने और नौकरीपेशा को उच्च अधिकारियों की कृपादृष्टि मिलेगी। भाई-बंधुओं और पड़ोसियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। लंबे प्रवास का आयोजन संभव होगा। विरोधियों से विजय प्राप्त करेंगे। दिन के दौरान आकस्मिक घटनाओं में व्यस्त रहेंगे।

Advertisement

कर्क – आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। आपका आज का दिन मित्रों और स्नेहियों के साथ मौज-मस्ती में गुजरेगा। आप अत्यधिक इमोशनल रहेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशहाली रहेगी और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय गुजरेगा। आप प्रवास पर जा सकते हैं। वित्तीय लाभ होने के भी योग है।
सिंह – आज कानूनी मामलों में न पड़ना आपके हित में है। आप मानसिक चिंता और बेचैनी महसूस करेंगे। शरीर भी अस्वस्थ रहेगा। जीभ पर लगाम नहीं हो, तो किसी के साथ मनमुटाव या संघर्ष हो सकता है। प्रेम की मात्रा अधिक रहेगी। किसी के साथ गलतफहमी होने से मतभेद हो सकता है।
कन्या- आप अनेक क्षेत्र में प्रतिष्ठा और सम्मान प्राप्त कर सकेंगे। आपको महिला मित्रों से लाभ होगा। मित्रों और बुजुर्गों के कारण आपका समय खुशी से व्यतीत होगा। आप घूमने जाने के बारे में विचार कर सकते हैं। संतान और पत्नी की तरफ से भी खुशी मिलेगी। आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। संतान से अच्छे समाचार मिलेंगे। प्रिय व्यक्तियों से मिल सकेंगे।

Advertisement

तुला – आज घर और ऑफिस में अच्छा वातावरण मिलने के कारण आप खुश होंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरी करने वाले लोग उच्च पद प्राप्त कर सकेंगे। अधिकारी आपके काम की कद्र करेंगे। आपके परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। माता से लाभ हो सकता है। सरकारी कामकाज में सफलता प्राप्त कर सकेंगे।
वृश्चिक- आज शरीर में सुस्ती के कारण उत्साह का अभाव रहेगा। इसका प्रभाव आपके काम पर भी पड़ेगा। आपके लिए समस्याएं बढ़ेंगी। अधिकारी आपके लिए अनुकूल नहीं होंगे। संतान के साथ अनबन हो सकती है। महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है।
धनु – आज का दिन नए काम करने के लिए अच्छा नहीं है। सर्दी, खांसी या पेट की तकलीफ हो सकती है। किसी भी तरह का ऑपरेशन कराने के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। आपके मन में चिंता और बेचैनी रह सकती है। अचानक कोई समस्या खड़ी हो सकती है। आपके खर्च की मात्रा बढ़ेगी। बोलने में सावधान रहें।

Advertisement

मकर – विचार, व्यवहार में भावुकता रहेगी। फिर भी आप परिजनों और मित्रों के साथ खुशी से अपना दिन व्यतीत करेंगे। तन-मन में ताजगी और प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय में वृद्धि होगी। दलाली, ब्याज, कमिशन से आपकी आय में वृद्धि होगी। भागीदारी में लाभ होगा। सार्वजनिक जीवन में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा की संभावना है। अपोजिट सेक्स के व्यक्ति के प्रति आकर्षण होगा।
कुंभ- आज आप अपने काम में सफलता प्राप्त करेंगे। लोग आपके काम की सराहना करेंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ आपके संबंध अधिक मजबूत बनेंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से ताजगी का अनुभव होगा। ऑफिस में साथ में काम करने वाले लोग आपको सहयोग देंगे। आपके परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा।
मीन- आपकी सृजनशक्ति में वृद्धि होने के कारण आप कला और साहित्य में रुचि लेंगे। आप अत्यधिक भावनाशील बनेंगे और स्नेहीजनों के साथ सम्बंध प्रगाढ़ बनेंगे। काफी मस्ती के मूड़ में रहेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पढ़ाई में अच्छा परिणाम मिलेगा। आपको मन और वाणी को नियंत्रण में रखने की सलाह दी जाती है।

(Source-Ganesha Speaks)