नवरात्रि के रंग में रंगी अक्षरा सिंह, नये रुप से फैंस कर रहे खूब पसंद, वीडियो

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अक्षरा सिंह ने सभी देशवासियों और अपने चाहने वालों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी है, वीडियो में अक्षरा हाथ जोड़कर फैंस को बधाई देते हुए कहती है।

New Delhi, Sep 27 : देशभर में 26 सितंबर से शारदीय नवरात्रि का आगाज हो चुका है, आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक माता की भक्ति के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं, इस भक्ति और श्रद्धा के त्योहार के बीच भोजपुरी एक्ट्रेस का भी एक नया अवतार सामने आया है, वीडियो में अक्षरा सिंह भक्ति के रंग में रंगी नजर आ रही हैं, फैंस उनके इस अंदाज की खूब तारीफ हो रही है, माता की भक्ति में लीन अक्षरा सिंह ने अपने फैंस को शुभकामनाएं दी है, वीडियो को देखकर हर किसी के चेहरे पर मुस्कान आना तो तय है।

Advertisement

वीडियो में कही ये बात
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अक्षरा सिंह ने सभी देशवासियों और अपने चाहने वालों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी है, वीडियो में अक्षरा हाथ जोड़कर फैंस को बधाई देते हुए कहती है, नवरात्रि की आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं, माता रानी आपके जीवन में खुशियां लाएं… जय माता दी, akshara singh कैप्शन में भी एक्ट्रेस ने जय माता दी लिखा है, ऐसे में अक्षरा सिंह के बधाई संदेश के बाद उनकी पोस्ट पर यूजर्स के कमेंट्स की भरमार हो गई, हर कोई उन्हें शुभकामनाएं देता नजर आया, कोई हैप्पी नवरात्रि तो कोई उनके आगे के जीवन के लिये शुभकामनाएं दी है।

Advertisement

अक्षरा रिलीज कर चुकी है कई गाने
अक्षरा सिंह ने नवरात्रि पर दर्शकों के बीच माता रानी के गाने रिलीज किये है, akshara singh चला माई के चुनरी चढावे और छम छम बाजे पैजनिया को खूब पसंद किया जा रहा है, इन गानों पर लाखों व्यूज आ चुके हैं, लोग इस पर लाइक्स की बरसात कर रहे हैं।

Advertisement

वीडियो लीक मामला
आपको बता दें कि अक्षरा सिंह पिछले कुछ समय से सुर्खियों में है, हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जो कि आपत्तिजनक वीडियो है, कहा जा रहा है कि वीडियो में दिख रही लड़की अक्षरा सिंह है, हालांकि एक्ट्रेस ने इन बातों का खंडन किया है।