सिंह राशि वाले योजना बनाने में कंफ्यूज रहेंगे, जानिये 28 सितंबर का राशिफल

मेष- दीर्घकालिक आयोजन करने के लिए अनुकूल दिन है। आज का दिन आर्थिक और व्यावसायिक दृष्टि से लाभदायक होगा। तन-मन से स्फूर्ति और ताजगी का अनुभव करेंगे। मित्रों तथा स्वजनों की तरफ से भेंट या सौगात मिलेगी। उनके साथ समय आनंद में गुजरेगा। किसी समारोह या पर्यटन में शामिल होने की संभावना है। सद्भावना के साथ किए गए परोपकारी कामों से आपको आंतरिक खुशी मिलेगी।
वृषभ- आज आपको वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। पानी वाली जगहों से दूर रहें। जमीन और संपत्ति के कागजात पर ध्यान से हस्ताक्षर करें। दोपहर के बाद स्थिति में सुधार होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ बने रहेंगे। मन में उठती कल्पना की लहरें कुछ नया अनुभव करवाएगी।
मिथुन- आज आप में ताजगी का अभाव रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ विवाद होने की भी संभावना है। स्थायी संपत्ति को लेकर आज आपके प्रयास सही दिशा में आगे नहीं बढ़ेंगे। आकस्मिक धन की संभावना रहेगी। किसी राजनीतिक और बौद्धिक चर्चा से आज दूर ही रहें।

Advertisement

कर्क – अपने काम में सफलता प्राप्त करने के कारण आपके आनंद और उत्साह में बहुत अधिक वृद्धि होगी। ताजगी और स्फूर्ति का अहसास होगा। आज आप मित्रों और सगे-सम्बंधियों से मिलना हो सकता है। कहीं यात्रा पर जाना हो सकता है। भाग्य आपके पक्ष में है। ऑफिस में आपके विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश में रहेंगे।
सिंह- आपका दिन मिश्रितफल देनेवाला रहेगा। किसी लंबी योजना में आप कन्फ्यूज हो सकते हैं। महत्वपूर्ण काम में मनोवांछित सफलता प्राप्त नहीं कर सकेंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। दूर रहने वाले मित्रों और सम्बंधियों के साथ संदेश का आदान-प्रदान होगा। आपकी आय की अपेक्षा व्यय अधिक रहेगा। गुस्से के कारण आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
कन्या- आज का आपका दिन शुभ फलदायी है। अपनी वाणी से आप लाभदायी और प्रेम भरे सम्बंध स्थापित कर सकेंगे। आपकी वैचारिक समृद्धि अन्य जनों को प्रभावित कर सकेगी। व्यापार के लिए आज का दिन लाभदायी होगा। मन आनंदित रहेगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा। वाद-विवाद ना करें।

Advertisement

तुला- आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल रह सकता है। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मानसिक रूप से भी आप अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। आपकी वाणी से किसी का दिल दुख सकता है। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। आय की अपेक्षा व्यय अधिक हो सकता है।
वृश्चिक- नौकरी- धंधे या व्यवसाय में लाभ की प्राप्ति होगी। मित्रों के साथ मुलाकात, प्रवास का आयोजन होगा। विवाहोत्सुक युवक-युवतियों के लिए सुनहरे अवसर आएंगे। पुत्र तथा पत्नी से लाभ होगा। घर के बुजुर्गों के जरिए लाभ मिलेगा। स्नेहीजनों एवं मित्रों से उपहार मिल सकता है। उच्च अधिकारियों की कृपादृष्टि बनी रहेगी। सांसारिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे।
धनु- आज के दिन आपका काम सफल होगा। नए काम का आरंभ कर सकेंगे। व्यापार के लिए बेहतरीन योजना बना सकेंगे। नौकरी में उच्च अधिकारी से सार्थक चर्चा होगी। पदोन्नति हो सकती है। दांपत्यजीवन में खुशी और संतोष की अनुभूति होगी। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपको आर्थिक लाभ होगा तथा सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

Advertisement

मकर – आप का दिन संघर्षमय रहेगा। आज के दिन आग, पानी या वाहन सम्बंधित दुर्घटना हो सकती है, आप सावधान रहें। व्यापार में चिंता बनी रहेगी। व्यापार के लिए यात्रा करने से लाभ होगा। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में पदोन्नति होगी। संतान की पढ़ाई के संबंध में आपको संतोष का अनुभव होगा। गृहस्थ जीवन आनंदपूर्वक बीतेगा। धन और मान-सम्मान मिलेगा। सगे संबंधी एवं मित्रों से लाभ होगा।
कुंभ- आपको गलत काम और नकारात्मक विचारों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। ज्यादा सोच-विचार करने से मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। परिवार में झगड़ा या विवाद हो सकता है। खर्च बढ़ने से आर्थिक तंगी अनुभव करेंगे। भगवान की प्रार्थना करने से आपको शांति मिलेगी।
मीन- स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। बीमारी के पीछे खर्च करने पड़ेंगे। अचानक धन खर्च होगा। अन्य कामकाज में भी आपको थोडे़ विरोध का अनुभव करना पड़ सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव की संभावना है। दूसरों से संभलकर बोलें। आकस्मिक धन लाभ से आपकी तकलीफ दूर होगी। आध्यात्मिकता से मन को शांति मिलेगी।

(Source- Ganesha Speaks)