अक्टूबर में 21 दिन बंद रहेंगे बैंक, शुरुआती 10 दिनों में 6 छुट्टी, देखिये पूरी लिस्ट

आरबीआई के मुताबिक इस महीने कुल 21 दिन बैंक बंद रहेंगे, इन छुट्टियों में नियमित छुट्टियां भी शामिल है, जैसे महीने के दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार।

New Delhi, Oct 01 : अक्टूबर का महीना शुरु हो गया है, अक्टूबर के महीने में दुर्गा पूजा, गांधी जयंती, दिवाली, भाई दूज और छठ पूजा जैसे कई महत्वपूर्ण त्योहार हैं, आरबीआई के मुताबिक इस महीने कुल 21 दिन बैंक बंद रहेंगे, इन छुट्टियों में नियमित छुट्टियां भी शामिल है, जैसे महीने के दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार, ऐसे में अगर आपको इस महीने बैंक से जुड़े कुछ जरुरी काम है, तो पहले लिस्ट जरुर देख लीजिए।

Advertisement

सभी राज्यों के लिये अलग नियम
आपको बता दें कि ये सभी छुट्टियां सभी राज्यों में लागू नहीं होंगी, bank आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई छुट्टियों का सूची के अनुसार बैंकिंग अवकाश विभिन्न राज्यों में मनाये जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में खास अवसरों की अधिसूचना पर भी निर्भर करता है।

Advertisement

छुट्टियों की पूरी लिस्ट
1 अक्टूबर- अर्धवार्षिक क्लोजिंग- सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे
2 अक्टूबर- गांधी जयंती
3 अक्टूबर- दुर्गा पूजा (महा अष्टमी) की वजह से सिक्किम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, केरल बिहार और मणिपुर में बैंक बंद
4 अक्टूबर- दुर्गापूजा /शंकरदेव के जन्मोत्सव की वजह से कर्नाटक, ओडिशा, सिक्किम, केरल, बंगाल, यूपी, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, असम, बिहार और मेघालय में बैंक बंद।
5 अक्टूबर- दुर्गापूजा (दशमी)/शंकरदेव जन्मोत्सव की वजह से मणिपुर को छोड़कर देशभर के बैंक बंद रहेंगे।
6 अक्टूबर- दुर्गापूजा की वजह से गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे
7 अक्टूबर- दुर्गापूजा की वजह से गंगटोक में बैंक बंद
13 अक्टूबर- करवा चौथ की वजह से बैंक बंद
14 अक्टूबर – जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद

Advertisement

18 अक्टूबर- कटि बिहू की वजह से गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे
24 अक्टूबर- काली पूजा/नरक चतुर्दशी/दिवाली/लक्ष्मी पूजा की वजह से हैदराबाद, इम्फाल और गंगटोक को छोड़कर देश के अन्य शहरों में बैंक बंद रहेंगे।
25 अक्टूबर- लक्ष्मी पूजा/दिवाली/गोवर्धन पूजा की वजह से गंगटोक, हैदराबाद, इम्फाल और जयपुर में बैंक बंद
26 अक्टूबर- भाई दूज जैसे त्योहारों की वजह से अहमदाबाद, बंगलुरु, बेलापुर, देहरादून, गंगटोक, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, शिलांग और शिमला में बैंक बंद रहेंगे।
27 अक्टूबर- भाई दूज/चित्रगुप्त जैसे त्योहारों की वजह से लखनऊ, कानपुर, इम्फाल, गंगटोक में बैंक बंद
28 अक्टूबर- डाला छठ पूजा/ सरदार पटेल जयंती की वजह से बैंक अहमदाबाद, पटना और रांची में बंद रहेंगे
इसके अलावा 8 और 22 अक्टूबर को दूसरा तथा चौथा शनिवार, 2,9,16,23 और 30 अक्टूबर को रविवार की वजह से बैंक कर्मचारियों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।