कन्या राशि वालों के लिये शुभ दिन, 3 राशि के जातक फैसले सोच समझकर लें, 9 अक्टूबर राशिफल

मेष- आज आप समाज, मित्रों से सम्बंधित कामों में व्यस्त रहेंगे। उनके लिए पैसे भी खर्च हो सकते हैं। हालांकि अचानक धन लाभ होने से आप खुश भी हो जाएंगे। सरकारी कामकाज अच्छी तरह पूरे होंगे। आज किसी खास व्यक्ति के साथ मिलना हो सकता है। संतान से अच्छे समाचार मिलेंगे। प्रवास हो सकता है। विवाह योग्य जातकों के पास वैवाहिक प्रस्ताव आने की संभावना है।
वृषभ- आज का दिन शुभ फलदायी है। व्यापार में स्थिति अनुकूल रहेगी। आपके काम की उचित प्रशंसा होगी। सामाजिक रूप से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। काम भी सरलता से संपन्न होंगे। आर्थिक लाभ होगा। मैरीड कपल के बीच आनंद- प्रमोद छाया रहेगा। नए कामों का आयोजन करने के लिए समय अच्छा है। सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से लाभ के योग हैं। किसी अच्छी जगह पर घूमने जाने का कार्यक्रम बन सकता है।
मिथुन -आपका आज का दिन मिश्रित फलदायी है। स्वास्थ्य में भी कुछ उतार-चढ़ाव होगा। व्यापार में पार्टनर के साथ मतभेद हो सकते हैं। धन का व्यय अधिक होगा। संतान की चिंता सताएगी। दोपहर के बाद आपके काम में सफलता मिलेगी। टारगेट पूरा होने से आपका मन भी खुश रहेगा। घर के बड़ों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

Advertisement

कर्क – आज मन को शांत रखकर ईश्वर के नाम का स्मरण करें। इससे एकाग्र होने में दिक्कत नहीं आएगी। गुस्से को वश में रखें। नेगेटिव विचार आपको परेशान कर सकते हैं। धन की तंगी रहेगी। फिर भी दोपहर के बाद आप प्रसन्न रहेंगे। आनंद-प्रमोद के पीछे धन का खर्च होगा। नौकरीपेशा लोग अधिकारी से वाद-विवाद ना करें। विदेश से स्वजनों के अच्छे समाचार प्राप्त होंगे।
सिंह – आज आपको मनोरंजन के भरपूर साधन उपलब्ध होंगे। इससे आप मित्रों और स्नेहीजनों के साथ खुशी महसूस करेंगे। पर्यटन की संभावना है। दोपहर के बाद मानसिक रूप से आप थका हुआ महसूस करेंगे। गुस्सा आपको चिढ़चिढ़ा बनाएगा। काम में मन नहीं लगेगा। धन की तंगी रह सकती है।
कन्या- आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायक है। काम में सफलता मिलने से आज आप आनंदित रहेंगे। आपका यश बढ़ेगा। परिवार का वातावरण अनुकूल रहेगा। इससे शारीरिक और मानसिक रूप से आप खुश और स्वस्थ अनुभव करेंगे। किसी बात पर ज्यादा भावुक ना हो। दोपहर के बाद आप का दिन मनोरंजन में गुजरेगा। व्यापार में भागीदारों से लाभ होगा।

Advertisement

तुला – लेखनकार्य और साहित्यिक गतिविधियों के लिए आज का दिन शुभ फलदायक है। किसी चर्चा में भाग ले सकते हैं। नौकरीपेशा लोग अपने टैलेंट की बदौलत कुछ अच्छा काम कर पाएंगे। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यापार में वातावरण अनुकूल रहेगा। परिवार में आनंद का वातावरण बनेगा।
वृश्चिक- आज किसी बात को लेकर जिद्दी ना बने रहें। अपने इमोशन पर नियंत्रण रखें। वित्तीय मामलों में लाभ की आशा रख सकते हैं। वस्त्र-आभूषण एवं सौंदर्य प्रसाधनों के मामले में खर्च होगा। माता से लाभ होगा। दोपहर के बाद विचारों में शीघ्र परिवर्तन होगा। नए काम की शुरुआत के लिए आज का दिन टालना बेहतर होगा। पेट दर्द हो सकता है।
धनु – आज मन की कोई चिंता दूर होने से आप काफी हलकापन महसूस करेंगे। परिजनों के साथ किसी खास पारिवारिक चर्चा में भाग ले सकते हैं। मित्रों के साथ घनिष्ठता बढे़गी और विरोधी के समक्ष विजय होगी। आज भाग्यवृद्धि का योग है। हालांकि दोपहर के बाद कुछ थका हुआ महसूस करेंगे। महिलाएं सौंदर्य सामग्री खरीदने पर खर्च करेंगी। जमीन, मकान, वाहन आदि का सौदा संभलकर करें।

Advertisement

मकर- आज धार्मिक विचारों के साथ-साथ धार्मिक कामों पर धन खर्च होगा। अधिक वाद-विवाद से परिवार का वातावरण सौहार्दपूर्ण नहीं रहेगा। ऑफिस में काम में मन नहीं लगेगा। दोपहर के बाद आप का मन चिंता से मुक्त रहेगा। मित्रों- स्वजनों से सार्थक मुलाकात होगी। आज भाग्यवृद्धि के योग हैं। भाई-बहनों का प्रेम आप पर बरसेगा।
कुंभ- आज आपका मन खुश रहेगा। आध्यात्मिकता से मन को शांत रखने की कोशिश करेंगे। नेगेटिव विचारों को मन से निकाल देने में ही आपकी भलाई है। वाणी पर संयम रखें। किसी अनावश्यक काम में धन खर्च हो सकता है। आज किसी तरह का निर्णय नहीं ले पाएंगे। विद्यार्थियों को विद्याप्राप्ति में विघ्न आ सकता है।
मीन- धन के लेन-देन, उगाही या निवेश करते समय आज सावधानी रखें। किसी के भी काम में जल्दबाज़ी करने से विघ्न आ सकता है। कोर्ट कचहरी की बातों में संभलकर चलने की सलाह आपको दी जाती है। वाणी और क्रोध पर संयम बरतें। दुर्घटना में बेहद ध्यान से चलें। दोपहर के बाद शारीरिक और मानसिक स्वाय्थ्य में सुधार होगा। विशेषकर धार्मिक और आध्यात्मिक काम में आपका मन लगा रहेगा। मित्रों की ओर से उपहार प्राप्त होंगे। पारिवारिक वातावरण में आनंद मिलेगा।

(Source- Ganesha Speaks)