करवाचौथ पर इन चीजों का दिखना है भाग्य उदय की निशानी, बदल जाएगा जीवन

करवा चौथ के दिन खासतौर पर सुबह के समय कुछ खास चीजों का दिखना बहुत शुभ माना जाता है, यदि आपको सुबह ये चीजें दिख जाएं, तो मान लें कि आपके जीवन में भरपूर प्यार मिलने जा रहा है।

New Delhi, Oct 13 : आज 13 अक्टूबर गुरुवार को महिलाओं ने करवाचौथ का व्रत रखा है, इस दिन के लिये महिलाएं, लड़कियां कई दिन पहले से तैयारी करती है, हाथों में मेहंदी सजाती है, सोलह श्रृंगार करती है, सूर्योदय से पहले सरगी खाकर व्रत शुरु करती हैं, रात को करवाचौथ का चांद देखकर व्रत खोलती है, ये व्रत पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत करने वाला तथा जीवन को प्यार से सराबोर करने वाला माना जाता है, करवा चौथ के दिन खासतौर पर सुबह के समय कुछ खास चीजों का दिखना बहुत शुभ माना जाता है, यदि आपको सुबह ये चीजें दिख जाएं, तो मान लें कि आपके जीवन में भरपूर प्यार मिलने जा रहा है।

Advertisement

गाय
करवा चौथ की सुबह यदि गाय दिखे, या फिर गाय की आवाज सुनाई दे, तो ये संकेत है कि आपका दांपत्य जीवन खुशियों तथा प्यार से भरने वाला है, साथ ही जिन लोगों की शादीशुदा जिंदगी में कोई समस्या है, तो ये उनके खत्म होने का संकेत है।

Advertisement

पक्षी
करवा चौथ की सुबह किसी सुंदर पक्षी का दिखना भी बेहद शुभ होता है, ये बताता है कि आपको जीवनसाथी का भरपूर प्यार मिलेगा, आपके जीवन में सुख-सुविधाएं बढने वाली है।

Advertisement

सफेद फूल
करवाचौथ के दिन सुबह-सुबह सफेद फूल दिख जाएं, तो ये बहुत ही शुभ होता है, ये वैवाहिक जीवन में खुशहाली तथा प्यार बढने का सूचक है, ऐसा संकेत दिखे, तो जरुर भगवान को धन्यवाद दें।

हरी घास
करवा चौथ के दिन हरी घास का दिखना भी बहुत अच्छा है, जिन लोगों को अब तक पार्टनर नहीं मिला है, ये उनकी जल्दी ही शादी होने का योग संकेत देता है, वहीं ऐसे लोग जो अपने जीवनसाथी से किसी कारणवश दूर हैं, हरी घास का दिखना उनके जल्द करीब आने का इशारा देता है।

नारियल
करवाचौथ की सुबह नारियल का दिखने भी बेहद शुभ माना जाता है, वैसे किसी भी दिन सुबह-सुबह नारियल या कलश का दिखना शुभ फल देने वाला है, ये बताता है कि आप पर मां लक्ष्मी की कृपा होने वाली है, आपके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी होने वाली है।

(डिस्क्लेमर- यहां दी गई जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है, हम इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं।)