भूलकर भी ना करें ऐसा काम, नाराज होते हैं शनिदेव, बढ जाती है परेशानी

ज्योतिष के मुताबिक शनि देव को कर्म फल दाता कहा जाता है, शनि देव की बुरी नजर से व्यक्ति परेशान हो जाता है, दूसरी की चीजों के उपयोग से काफी कष्ट आते हैं।

New Delhi, Oct 15 : ज्योतिष के मुताबिक जन्म कुंडली में शनि देव की स्थिति व्यक्ति की दशा तथा दिशा तय करती है, कुंडली में शनि की अनुकूल स्थिति जीवन में सुख, आनंद तथा धन लेकर आती है, वहीं प्रतिकूल स्थिति में जीवन में भारी कष्ट सहने पड़ते हैं, अकसर हम जाने-अनजाने कई बार ऐसी गलती कर बैठते हैं, जिससे शनि देव नाराज हो जाते हैं, जैसे दूसरों की चीजों का इस्तेमाल करना।

Advertisement

शनिदेव होते हैं नाराज
शास्त्रों के मुताबिक दूसरों की चीजों के इस्तेमाल करने से शनि देव नाराज हो जाते हैं, shani1 (2) उनकी बुरी नजर शुरु हो जाती है, जिस वजह से अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है, तो आइये जानते हैं कि किन चीजों से शनि देव नाराज होते हैं।

Advertisement

दूसरों की चीजें ना करें इस्तेमाल
ज्योतिष के मुताबिक शनि देव को कर्म फल दाता कहा जाता है, शनि देव की बुरी नजर से व्यक्ति परेशान हो जाता है, दूसरी की चीजों के उपयोग से काफी कष्ट आते हैं, ShaniDev अकसर हम किसी पार्टी या प्रोग्राम में जाने के लिये कई बार दोस्तों से कपड़े लेकर पहनते हैं, लेकिन ये भूल आपके जीवन में परेशानी का कारण बन सकती है, दूसरों के कपड़े पहनने से घर में दरिद्रता आती है।

Advertisement

अंगूठी
कपड़ों की तरह ही दूसरों की अंगूठी पहनना भी अशुभ माना जाता है, इससे दुर्भाग्य की शुरुआत हो सकती है, किसी दूसरे की पहनी हुई अंगूठी या रत्न या कोई भी धातु का इस्तेमाल नहीं करना चाहिये, इससे शनि देव नाराज रहते हैं, ग्रहों पर प्रतिकूल असर पड़ता है। किसी दूसरे के चप्पल, जूते भी नहीं पहनना चाहिये, माना जाता है कि व्यक्ति के चरणों में शनि देव निवास करते हैं, ऐसे में दूसरों के चप्पल-जूते पहनने से शनि देव नाराज हो सकते हैं, कई बार लोग दूसरों के पेन या पेंसिल मांग कर इस्तेमाल करते हैं, जो कि शास्त्रों के अनुसार सही नहीं है, इससे जीवन में नकारात्मकता बढती है, इसके अशुभ प्रभाव देखने को मिलते हैं।

(डिस्क्लेमर- यहां दी गई जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है, हम इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं।)