इस दिशा में मुख करके करें शनि देव की पूजा, बरसेगी कृपा, दूर होगी हर बाधा

शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा करने से वो जल्द प्रसन्न होते हैं, हालांकि पूजा-पाठ करते समय लोगों को ये नहीं पता होता कि किस तरह की सावधानियां रखनी है, ऐसा ना करने पर शनि देव की कृपा नहीं मिल पाती है।

New Delhi, Oct 15 : शनि देव को कर्म फल दाता कहा जाता है, कोई नहीं चाहता कि उनकी नकारात्मक दृष्टि उन पर पड़े, इसके लिये शनि देव को प्रसन्न करने के लिये कई तरह के उपाय भी किये जाते हैं, माना जाता है कि शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा करने से वो जल्द प्रसन्न होते हैं, हालांकि पूजा-पाठ करते समय लोगों को ये नहीं पता होता कि किस तरह की सावधानियां रखनी है, ऐसा ना करने पर शनि देव की कृपा नहीं मिल पाती है।

Advertisement

भोग
शनि देव को तिल, गुड़, खिचड़ी का भोग लगाना चाहिये, माना जाता है  ShaniDevकि इन चीजों का भोग लगाने से वो जल्द खुश हो जाते हैं, उनकी कृपा बरसने लगती है, ऐसे में अगर आप भी शनि देव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो शनिवार के दिन इन चीजों का भोग लगाएं।

Advertisement

तांबे के बर्तन
पूजा-पाठ के लोग अकसर तांबे के बर्तनों का इस्तेमाल करते हैं, ऐसी मान्यता है कि shani2 भगवान की अराधना के समय ये बर्तन शुभ होते हैं, हालांकि शनिदेव की पूजा करते समय भूलकर भी तांबे के बर्तनों का इस्तेमाल ना करें, तांबे का संबंध सूर्य से है, वो शनिदेव के शत्रु माने जाते हैं, शनिदेव की पूजा के लिये लोहे के बर्तनों का इस्तेमाल करें।

Advertisement

पश्चिम दिशा
शनिदेव की पूजा करते समय हमेशा मुख पश्चिम दिशा की ओर होनी चाहिये, shani1 शनिदेव पश्चिम दिशा के स्वामी माने जाते हैं, इसलिये पूजा भी इसी दिशा में होनी चाहिये, हालांकि पूजा करते समय एक बात का खास ध्यान रखें, कभी भी उनके सामने होकर पूजा ना करें, यानी आपका चेहरा उनकी आंखों से सीधे संपर्क में नहीं होना चाहिये।

(डिस्क्लेमर- यहां दी गई जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है, हम इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं।)