कैसा रहेगा 12 राशियों के लिये मंगलवार का दिन, जानिये 18 अक्टूबर का राशिफल

मेष- आज आपको नए काम करने की प्रेरणा मिलेगी। हालांकि आपके विचारों में स्थिरता का अभाव रहने से कुछ मामलों में उलझन का अनुभव होगा। नौकरी या व्यवसाय में प्रतियोगिता का वातावरण रहेगा। किसी छोटी यात्रा के संयोग खड़े होंगे। भाई- बंधुओं के साथ मेल-जोल बना रहेगा। इससे लाभ भी होगा। स्त्रियों को वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए।
वृषभ- आज आपको मन को स्थिर बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए। मनोदशा कमज़ोर रहेगी। समझौतावादी प्रवृत्ति रखने से आपको नुकसान नहीं होगा। आज संभव हो, तो प्रवास को टालें। लेखक, कलाकार एवं सलाहकारों के लिए दिन बहुत अनुकूल है। किसी नए काम की शुरुआत आज बिल्कुल ना करें।
मिथुन- आज का दिन ताजगी और स्फूर्ति से परिपूर्ण रहेगा। उत्तम भोजन सुंदर वस्त्रालंकार और मित्रों- स्वजनों से आपका दिन खूब आनंद में गुजरेगा। दांपत्य जीवन में सुख-संतोष की भावना का अनुभव होगा। आर्थिक लाभ और आयोजनों के लिए दिन अनुकूल है। खर्च अधिक होगा, इसलिए उस पर संयम रखें। आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहने की सलाह दी जाती है।

Advertisement

कर्क – आज मन में किसी बात की उलझन रहेगी। नकारात्मक विचार आपको परेशान कर सकते हैं। परिजनों से मनमुटाव हो सकता हैं। पारिवारिक कामों के पीछे खर्च हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। मन में किसी के प्रति कोई दुर्भावना हो, तो आज उसे दूर करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानहानि एवं धनहानि हो सकती है। वाणी पर संयम रखें।
सिंह – आज का दिन लाभदायी है। मित्रों से लाभ होने की संभावना है। किसी सुंदर स्थल पर घूमने जाने की संभावना है। कन्फ्यूजन की स्थिति में रहेंगे। अति महत्वपूर्णनिर्णय आप टाल दें। अधिकतर समय किन्हीं विचारों में आप खोए रहेंगे। व्यापार में आर्थिक लाभ की संभावना है।
कन्या- नए काम शुरू करने के लिए आपकी योजनाओं को अमल में लाएं। व्यापार में लाभ होगा। बकाया पैसों की वसूली हो सकेगी। नौकरीपेशा वालों की पदोन्नति की संभावनाएं हैं। पिता से लाभ होगा। परिवार में आनंद-उत्साह का वातावरण रहेगा। गृहस्थजीवन में मेल-जोल रहेगा। सरकारी कामकाज पूरे होंगे।

Advertisement

तुला – व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ की संभावना है। नौकरी और व्यापार में सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। लंबी यात्रा और किसी धार्मिक स्थल पर जाने कार्यक्रम बन सकता है। लेखनकार्य एवं बौद्धिक क्षेत्र में आप सक्रिय रहेंगे। विदेश से मित्रों और स्नेहीजनों के समाचार मिलने से आनंद की प्राप्ति होगी। शारीरिक अस्वस्थता का अनुभव होगा।
वृश्चिक- वाणी और व्यवहार पर आज संयम रखना आवश्यक है। दैनिक कामों के अतिरिक्त नए काम हाथ में लेना उचित नहीं है। बीमार पड़ने के योग है। खान-पान में ध्यान रखें। अचानक धन लाभ होगा। आध्यात्मिक साधना के लिए समय अच्छा है। चिंतन-मनन में समय व्यतीत करने से मानसिक शांति के साथ बीमारियों से दूर रह सकेंगे।
धनु- बौद्धिक, तार्किक, विचार-विनिमय और लेखन कार्य के लिए शुभ दिन है। मनोरंजन, प्रवास, मित्रों के साथ मुलाकात, सुंदर भोजन और वस्त्र परिधान के साथ की निकटता आज के दिन को आनंदित और रोमांचित बनाएगा। भागीदारी में लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ के संबंधों में अधिक घनिष्ठता रहेगी। सार्वजनिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

Advertisement

मकर- आज आपके व्यापार- धंधे का विकास होगा। आर्थिक रूप से लाभदायक दिन होने से पैसे की लेन-देन में सरल रहेगी। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। सहकर्मियों तथा अधीनस्थ लोगों का सहयोग मिलेगा। ननिहाल पक्ष की तरफ से अच्छे समाचार मिलेंगे। विरोधियों को पराजित करने में कामयाब होंगे। हालांकि कानूनी मामलों से थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है।
कुंभ- आज आप संतान और अपने स्वास्थ्य के संबंध में चिंतित रहेंगे। अपच, पेट-दर्द से परेशानी होगी। विचारों में तेजी से परिवर्तन के कारण मानसिक स्थिरता में खलल होगी। आज नए कामों का आरंभ न करना हितकर है। यात्रा प्रवास में कठिनाई आएंगी, संभव हो, तो इसे स्थगित रखना उचित होगा।
मीन- शारीरिक- मानसिक भय रहेगा। परिजनों के साथ वाद-विवाद होगा। मां के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। अनचाही घटनाओं से आपके उत्साह में कमी आ सकती है। नींद नहीं आने से परेशान रहेंगे। धन और कीर्ति की हानि होगी। पानी वाली जगहों से दूर रहें। स्थायी संपत्ति को लेकर किए आपके प्रयासों में कमी आ सकती है।

(Source- Ganesha Speaks)