कर्क राशि वाले भावुकता पर कंट्रोल रखें, जानिये बाकियों का हाल, 19 अक्टूबर राशिफल

मेष- आज आप अत्यधिक इमोशनल रहेंगे। किसी व्यक्ति का कठोर व्यवहार आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। तन-मन में अस्वस्थता और भय का अनुभव होगा। मां की तबीयत खराब होने से आपको चिंता रह सकती है। दुर्घटना की संभावना है। आज कोई महत्वपूर्ण दस्तावेज पर साइन ना करें। ऑफिस में ज्यादा बातचीत से नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायक है।
वृषभ – शारीरिक तथा मानसिक रूप से अच्छा अनुभव करेंगे। आनंद का अनुभव होगा। रिश्तेदारों तथा पारिवारिक काम में आपको लाभ होगा। मित्रों के साथ घूमने जाएंगे। वित्तीय मामलों में ध्यान देना पड़ सकता है। सभी काम में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। भाग्यवृद्धि होने की संभावना है। दोस्तों से मदद ले सकेंगे। प्रियजन की निकटता और सामाजिक जीवन में मान-सम्मान प्राप्त कर सकेंगे। व्यापार में वृद्धि होगी। विरोधियों को मुंह की खानी पड़ेगी।
मिथुन – आपके निर्धारित काम पूरे होने में विलंब होगा। वित्तीय योजनाएं अच्छी तरह पूरी कर सकेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे। विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए दिन मध्यम रहेगा। मित्रों और प्रियजनों से मिलकर खुशी अनुभव करेंगे। व्यापार के लिए समय अनुकूल है। आय में वृद्धि होगी।

Advertisement

कर्क- आज आप बहुत इमोशनल रहने वाले हैं। मित्रों, परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों के साथ किसी गहरी चर्चा में उतर सकते हैं। घूमने- फिरने और स्वादिष्ट भोजन करने का अवसर मिलेगा। शुभ प्रसंग में उपस्थित हो सकेंगे। परिवार में आनंद और उत्साह का माहौल होगा। आर्थिक लाभ होगा। दांपत्यजीवन में अधिक निकटता अनुभव करेंगे।
सिंह – मन में अस्थिरता और भावना की दुर्बलता के कारण आप अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। गलत वाद-विवाद या चर्चाओं में न पड़ें। कानूनी मामलों में सावधानी रखें। वाणी और व्यवहार पर अंकुश रखें। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा। किसी के साथ भी किसी भी तरह की गलतफहमी होने से बचें।
कन्या – आज आप अनेक तरह के लाभ प्राप्त कर सकेंगे। आपके व्यापार और आय में वृद्धि होगी। नौकरी में भी लाभ प्राप्त कर सकेंगे। मित्रों के साथ रमणीय स्थल पर घूमने जाने की संभावना है। मित्रों से लाभ होने की संभावना है।

Advertisement

तुला – आपके परिवार में खुशी और उत्साह का वातावरण रहेगा। नौकरी और ऑफिस में पदोन्नति होने तथा आय में वृद्धि होने की संभावना बनी रहेगी। माता से आर्थिक लाभ होगा। आप घर की सजावट का काम शुरू करेंगे। कार्यालय में अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे। आप उनसे प्रेरणा ले सकेंगे। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
वृश्चिक- आज आप नकारात्मक विचारों में रह सकते हैं। भय का अनुभव होगा, थकान लगेगी, स्फूर्ति का अभाव महसूस होगा। नौकरी या व्यवसाय में कठिनाई हो सकती है। अधिकारी के साथ वाद-विवाद ना करें। विदेश यात्रा की संभावना है तथा विदेश में रहने वाले स्वजनों के अच्छे समाचार मिलेंगे। संतान की चिंता रहेगी।
धनु – आप वाणी पर नियंत्रण नहीं रखेंगे, तो किसी के साथ झगड़ा हो सकता है। आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आज मन किसी चिंता में रहेगा। खर्च होने की संभावना है। गलत और नियम विरुद्ध काम करने पर आप फंस सकते हैं। सरकार विरोधी काम से आपको नुकसान हो सकता है।

Advertisement

मकर – आज आपके व्यापार- धंधे का विकास होगा। आर्थिक रूप से लाभदायक दिन होने से पैसे की लेन-देन में सरल रहेगी। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। सहकर्मियों तथा अधीनस्थ लोगों का सहयोग मिलेगा। ननिहाल पक्ष की तरफ से अच्छे समाचार मिलेंगे। विरोधियों को पराजित करने में कामयाब होंगे। हालांकि कानूनी मामलों से थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है।
कुंभ- आप जो काम करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। परिवार में मेल-जोल बना रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ अनुभव करेंगे। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलता रहेगा। ननिहाल पक्ष की ओर से लाभ हो सकता है। महत्वपूर्ण काम में पैसे खर्च होने की संभावना है। आपके विरोधी आपको पराजित नहीं कर सकेंगे।
मीन- आज काल्पनिक दुनिया में विहार करना आपको पसंद आएगा। लेखन और साहित्य के क्षेत्र में अपनी रचनात्मकता प्रदर्शन कर सकेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। प्रेमी अपने जीवनसाथी के प्रति निकटता का भाव महसूस करेंगे। शेयर- सट्टे में आपको लाभ हो सकता है।

(Source- Ganesha Speaks)