धनतेरस पर भूल कर भी ना खरीदें ये 5 चीजें, मां लक्ष्मी हो जाएगी नाराज, घर आएगी दरिद्रता

धनतेरस खरीददारी के लिये बेहद शुभ माना जाता है, धन, संपत्ति, समृद्धि के लिये धनतेरस पर आभूषण, बर्तन, जमीन, वाहन खरीदे जाते हैं, लेकिन कुछ चीजें ऐसी है, जो भूलकर भी इस दिन खरीदकर घर नहीं लाना चाहिये, ऐसा करने पर मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है।

New Delhi, Oct 18 : 22 अक्टूबर 2022 को धनतेरस से प्रकाश उत्सव दिवाली की शुरुआत हो जाएगी, धनतेरस के दिन भगवान विष्णु के अवतार भगवान धनवंतरी ने जन्म लिया है, धनतेरस खरीददारी के लिये बेहद शुभ माना जाता है, धन, संपत्ति, समृद्धि के लिये धनतेरस पर आभूषण, बर्तन, जमीन, वाहन खरीदे जाते हैं, लेकिन कुछ चीजें ऐसी है, जो भूलकर भी इस दिन खरीदकर घर नहीं लाना चाहिये, ऐसा करने पर मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है, घर में दरिद्रता का वास होता है, इस दिन खरीददारी के भी नियम हैं, आइये जानते हैं कि धनतेरस पर क्या ना खरीदें।

Advertisement

स्टील-एल्युमिनियम
स्टील तथा एल्युमिनियम शुद्ध धातु नहीं माना जाता, जानकारी के अभाव में कुछ लोग इसे धनतेरस पर खरीद लेते हैं, लेकिन ऐसा करना उचित नहीं है, एल्युमिनियम पर राहु का प्रभाव रहता है, dhanteras जो जीवन में कई मुश्किलें पैदा कर सकता है, शास्त्रों के मुताबिक मात्र पीतल, सोना या चांदी धातु ही खरीदना सबसे अच्छा माना जाता है।

Advertisement

नकली आभूषण
कुछ लोग औपचारिकता पूरा करने या फिर पैसों की कमी की वजह से धनतेरस पर ऑर्टिफिशियल आभूषण खरीद लेते हैं, लेकिन ऐसा करना अशुभ माना जाता है, क्योंकि इससे दरिद्रता का वास होता है, इसलिये ऑर्टिफिशयल आभूषण खरीदने से बचें।

Advertisement

कांच-चीनी
धनतेरस पर कांच के बर्तन से जुड़ी कोई भी वस्तु नहीं खरीदनी चाहिये, माना जाता है कि कांच में राहु का वास होता है, वहीं चीनी के गमले या बर्तन भी इस दिन लेना अशुभ होता है, धनतेरस के शुभ अवसर पर इन चीजों को घर लाना व्यक्ति को संकट में डाल सकता है।

लोहा
धातु से बनी चीजें धनतेरस पर खरीदी जाती है, लेकिन लोहा निर्मित वस्तुओं को इस दिन खरीदने से बचें, माना जाता है कि इस दिन लोहा घर लाने से गृह क्लेश बढता है, सौभाग्य दुर्भाग्य में बदलता है, मान्यता है कि ऐसा करने पर खर्चें बढने लगते हैं, पैसा हाथ में नहीं टिकता।

प्लास्टिक झाड़ू
धनतेरस पर प्लास्टिक के बर्तन और इससे निर्मित दूसरी चीजें जैसे गुलदस्ता की खरीददारी से बचना चाहिये, प्लास्टिक कभी बरकत नहीं देता, धनतेरस पर झाड़ू जरुर खरीदी जाती है, लेकिन सिर्फ सींकों या फूल वाली झाड़ू खरीदना ही शुभ है, गलती से भी प्लास्टिक की झाड़ू घर ना लाएं।

(डिस्क्लेमर- यहां दी गई जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है, हम इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं।)