मलाइका अरोड़ा का नया लुक खूब बटोर रहा सुर्खियां, पर्स खींच रहा लोगों का ध्यान

मलाइका अरोड़ा जैसे ही बांद्रा में स्पॉट हुई, तो पैपराजी को देखकर कैमरे के सामने पोज देने से भी परहेज नहीं किया, एक्ट्रेस इस मौके पर ब्लू कलर के गोल शेप के फ्रेम में गॉगल्स लगाये नजर आई।

New Delhi, Nov 06 : मलाइक अरोड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है, लोग उनके हर लुक के दीवाने हैं, जब भी मलाइका किसी इवेंट या फिर पार्टी में जाती है, तो ऐसे कपड़े पहनकर आती है कि सारी लाइमलाइट लूट ले जाती है, वहीं एक्ट्रेस का जिम लुक से लेकर कैजुएळ लुक भी लोगों को इंप्रेस करता है, इस बार मलाइका बांद्रा में जैसे ही दिखी, तो उनके लुक से ज्यादा उनके पर्स ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया, मलाइका इस बार स्पेगिटी के साथ लूज डेनिम जींस में नजर आई, कंधे पर ग्रीन पर्स टांग रखा था।

Advertisement

नई तस्वीरें
मलाइका अरोड़ा की ये तस्वीरें मुंबई के बांद्रा इलाके की है, इन तस्वीरों में मलाइका व्हाइट कलर की स्पेगिटी के साथ लूज डेनिम जींस पहने नजर आई, इसके साथ ही एक्ट्रेस ने मैचिंग व्हाइट कलर के स्नीकर्स पहन रखे थे।

Advertisement

पैपराजी को पोज
मलाइका जैसे ही बांद्रा में स्पॉट हुई, तो पैपराजी को देखकर कैमरे के सामने पोज देने से भी परहेज नहीं किया, एक्ट्रेस इस मौके पर ब्लू कलर के गोल शेप के फ्रेम में गॉगल्स लगाये नजर आई, जो उनके लुक तथा फेस को काफी सूट कर रहा था। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस के लुक से ज्यादा उनके कंधे पर लटकाये गये पर्स ने सबसो अट्रैक्ट किया, मलाइका के पर्स की साइज देखकर हर कोई हैरान था।

Advertisement

ग्रीन पर्स
इस ग्रीन कलर के पर्स को मलाइका कंधे से लटकाये थे, खास बात ये है कि एक्ट्रेस का ये पर्स उनके  लुक के साथ एकदम मैच कर रहा था। मलाइका से पहले बॉलीवुड की कई हसीनाएं इस तरह की माचिस की डिबिया वाली पर्स लटकाये कई बार कैमरे में कैद हो चुकी है, जिसमें दिशा पटानी का भी नाम शामिल है।