कर्क राशि वाले मानसिक भय से परेशान रहेंगे, जानिये 18 नवंबर का राशिफल

मेष- आपको अपने उग्र स्वभाव और जिद पर अंकुश रखने की आवश्यकता है। आप परिश्रम करेंगे, लेकिन उसका उचित फल नहीं मिलने से निराशा का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो अभी समय अनुकूल नहीं है। आपको बच्चों की चिंता रहेगी। बिना विचारे कोई काम करेंगे, तो हानि उठानी पड़ेगी। सरकारी कामकाज में सफलता मिलेगी।
वृषभ- आज आपको बहुत से काम में सफलता मिलेगी। आपका आत्मविश्वास बहुत ज्यादा रहेगा। विद्यार्थियों की रुचि पढ़ाई में बनी रहेगी। सरकारी कामकाज में आप सफलता प्राप्त कर सकेंगे। संतान के पीछे अधिक पैसे खर्च होगा। कलाकार तथा खिलाड़ी अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन कर सकेंगे। संपत्ति से सम्बंधित कोई भी काम के लिए दिन अच्छा नहीं है।
मिथुन- दिन का आरंभ ताजगी से भरा होगा। आपकी किस्मत आपका साथ देगी। सतत बदलते विचार से निर्णय लेने में अस्वस्थता महसूस कर सकते हैं। नए काम शुरू कर सकेंगे। मित्रों, सगे- सम्बंधियों और पड़ोसियों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। भाग्य आपके साथ रहने के कारण आपको आर्थिक लाभ भी हो सकता है।

Advertisement

कर्क – आज आपको मानसिक भय परेशान करेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद या मनमुटाव हो सकता है। आपका अभिमान किसी के दिल को चोट पहुंचा सकता है। विद्यार्थी पढ़ाई में ध्यान केंद्रित नहीं कर सकेंगे। अत्यधिक खर्च हो सकता है। आपके मन में असंतोष की भावना रहेगी। आपको किसी गलत या नियम विरुद्ध काम में नहीं पड़ना चाहिए।
सिंह- आत्मविश्वास में वृद्धि होने से आप तेजी से निर्णय लेकर प्रगति की ओर बढ़ेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपके उग्र व्यवहार और वाणी के कारण किसी के साथ मतभेद हो सकता है। पिता या बुजुर्ग से कोई लाभ होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। दांपत्यजीवन में मधुरता आएगी। आपके सरकारी कामकाज जल्दी पूरे होंगे।
कन्या- शारीरिक तथा मानसिक रुप से आपको बेचैनी रहेगी। आपके इगो के कारण किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। अचानक गलत जगह धन खर्च हो सकता है। वैवाहिक जीवन में मतभेद होने की आशंका बनी रहेगी। आपके अधीनस्थ काम करनेवाले लोगों से आपको कोई परेशानी हो सकती है।

Advertisement

तुला- आपके वैवाहिक जीवन में सुख- शांति रहेगी और आय में वृद्धि होगी। नौकरी और व्यवसाय में परिस्थिति अनुकूल रहेगी। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। परिजनों और मित्रों के साथ खुशी के पल गुजार सकेंगे। प्रवास आनंदमयी रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। दांपत्यजीवन अच्छा रहेगा। भाग्य आपके साथ है।
वृश्चिक- आपका सभी काम सफलतापूर्वक पूरा होंगे। वैवाहिक जीवन में संतोष और खुशी का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बड़े अधिकारी और बुजुर्गों के आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। संतान की प्रगति से आपको संतोष और आनंद मिलेगा। बकाया राशि वापस मिलेगी।
धनु- कोई भी कदम आपको खतरे में डाल सकता है, इसलिए सावधान रहने की जरूरत है। आज किसी भी काम को करने में उत्साह नहीं रहेगा। तन-मन में चिंता और डर रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में कठिनाई आ सकती है। ऑफिस में अधिकारी के साथ विवाद से नुकसान हो सकता है। विरोधियों से बचकर अपना काम करते रहें।

Advertisement

मकर- आज आप व्यापार बढ़ाने को लेकर प्रयास करेंगे। उसमें वृद्धि आएगी। दलाली, कमिशन, ब्याज आदि स्त्रोतों से आय बढ़ेगी। धन लाभ का प्रबल योग है। संतान के अभ्यास के विषय में चिंतित रहेंगे। काम में सफलता मिलेगी। विचारों में कुछ दुविधा और अस्थिरता रहेगी। दोस्तों से मिलना-जुलना होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नए वस्त्रों की खरीदी के योग हैं। छोटा मनोरंजक प्रवास होगा।
कुंभ- प्रेम, रोमांस, यात्रा, पर्यटन और मनोरंजन आपके आज के दिन का एक हिस्सा बनकर रहेंगे। परिजनों और मित्रों के साथ भोजन करने जाने का अवसर आएगा। उत्तम वस्त्र, आभूषण और वाहन प्राप्ति का योग है। भागीदारों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। सार्वजनिक जीवन में नाम और प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। दृढ़ आत्मविश्वास से काम में सफलता से होंगे।
मीन- आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा होने वाला है। उनको अभ्यास में सफलता मिलेगी एवं प्रगति के लिए नए मौके मिलेंगे। आप अपनी कल्पना शक्ति से साहित्य लेखन में नया काम कर सकते हैं। प्रेमीजन एक-दूसरे का साथ पा सकेंगे। आपके स्वभाव में ज्यादा भावुकता और कामुकता रहेगी। मित्रों पर खर्च हो सकता है।

(Source- Ganesha Speaks)