वृषभ राशि वाले खर्चे पर कंट्रोल रखें, 22 नवंबर का राशिफल

मेष- आपको शारीरिक और मानसिक रूप से ताजगी का अनुभव होगा। घर का वातावरण आनंददायी रहेगा। आर्थिक लाभ के साथ-साथ व्यवसाय और नौकरी में संतोष का अनुभव करेंगे। सामाजिक दृष्टि से आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों, स्नेहीजनों के साथ आनंद की प्राप्ति होगी। वस्त्र-आभूषण प्राप्त होंगे।
वृषभ – आज आकस्मिक खर्च होने की आशंका है। विद्यार्थियों का पढ़ने-लिखने में ध्यान रहेगा। दोपहर के बाद घर-परिवार के लोगों के साथ आनंददायक समय गुजरेगा। कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। काम में सफलता से यश प्राप्त होगा। व्यापार में भागीदारी का सहयोग मिलेगा। विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे।
मिथुन – आज आपको जमीन, मकान या वाहन आदि के कामकाज में बहुत सावधानी बरतना होगी। परिजनों के साथ बिना कारण तनाव बढ़ेगा। संतान के विषय में आपको चिंता होगी। विद्यार्थियों का विद्याभ्यास में बाधा आएगी। आकस्मिक धन खर्च की आशंका है। मित्रों से उपहार मिल सकते हैं।

Advertisement

कर्क – आज का दिन नए काम की शुरुआत या सफलता के लिए अच्छा रहेगा। मित्रों और स्वजनों से मिलकर आप खुशी अनुभव करेंगे। किसी यात्रा की संभावना है। दोस्तों के साथ संबंध अच्छा रहेगा। प्रिय व्यक्ति के साथ निकटता से आपको आनंद मिलेगा। वित्तीय लाभ होगा और समाज में आदर मिलेगा। आपके विरोधी आपके समक्ष नहीं टिक सकेंगे। आज किसी के साथ पार्टनरशिप नहीं करें।
सिंह – आज बौद्धिक क्षमता से किसी खास चर्चा में आकर्षण का केंद्र रहेंगे, हालांकि वाद-विवाद टालें। पारिवारिक सदस्यों के साथ अच्छा समय गुजरेगा। आर्थिक लाभ होने की भी संभावना है। दोपहर के बाद आपको विशेष रूप से संभलकर चलने की सलाह दी जाती हैं। भाइयों से लाभ होगा। आध्यात्मिक क्षेत्र में सिद्धि प्राप्त होगी।
कन्या – आप के वाणी के प्रभाव से कोई विशेष काम कर पाने की स्थिति में रहेंगे। इससे अन्य लोगों के साथ आपके प्रेम संबंध बढ़ेंगे। किसी पर्यटन का कार्यक्रम बना सकते हैं। व्यापार के क्षेत्र में भी आप को लाभ होगा। पारिवारिक वातावरण आनंदमय रहेगा। आर्थिक लाभ की संभावना है। विदेश के साथ व्यापार में सफलता के साथ-साथ लाभ भी मिलेगा। रुचिपूर्ण भोजन मिलेगा।

Advertisement

तुला- क्रोध को वश में रखकर स्वभाव को नरम बनाए रखें। वाणी पर संयम रखने से वातावरण को शांत रखने में आप सफल हो सकते हैं। नियमों से जुडी़ बातों और निर्णयों को सोच-समझकर करें। कोई कनफ्यूजन हो, तो आज उसे दूर करने का प्रयास करें। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आज बिगड़ सकता है। दोपहर के बाद आप को प्रसन्नता का अनुभव होगा। आर्थिक रूप से लाभ होगा।
वृश्चिक- जीवनसाथी की तलाश के लिए आज का दिन शुभ है। आय और व्यापार में वृद्धि के योग हैं। मित्रों के साथ प्रवास पर घूमने जा सकते हैं। जहां आपका समय काफी आनंदपूर्वक गुजरेगा। दोपहर के बाद आप के स्वभाव में क्रोध और उग्रता बढे़गी। किसी के साथ गुस्से वाला व्यवहार ना करें। मित्रों के साथ अनबन होने से मानसिक रूप से आप अस्वस्थ हो सकते हैं।
धनु- आज आपकी कार्य की योजनाएं अच्छी तरह से पूरी होगी। व्यापार में भी सफलता मिलेगी। कार्यालय में वातावरण अनुकूल रहेगा। परिश्रम के अनुसार पद में भी उन्नति होगी। परिवार में भी आनंद-उल्लास बना रहेगा। मित्रों से हुई भेंट से मन खुश रहेगा। प्रवास और पर्यटन का योग है। आज का दिन धन लाभ के लिए शुभ है। संतान के विषय में शुभ समाचार मिलेंगे।

Advertisement

मकर- आज विदेश जाने के इच्छुक लोगों का प्रयास सफल हो सकता है। धार्मिक यात्रा पर जाना होगा। परिजनों में आनंद और उल्लास का वातावरण बना रहेगा। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। धन के साथ-साथ मान-सम्मान की भी वृद्धि होगी। पिता की ओर से लाभ होगा। गृहस्थ्य जीवन में मनमुटाव हो सकता है।
कुंभ- नए काम शुरू करने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। बाहर खाने-पीने से आज आपको बचना चाहिए। अपनी वाणी पर संयम रखने से आप किसी के साथ उग्र चर्चा अथवा मनमुटाव को टालने में सफल हो सकेंगे। दोपहर के बाद किसी बात की प्रसन्नता होगी। स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। धार्मिक कार्य तथा धार्मिक प्रवास का आयोजन हो सकेगा। भाई-बहनों से लाभ होने की भी संभावना है। आर्थिक लाभ होगा।
मीन- व्यवसाय में भागीदारी से आप को लाभ होगा। किसी मनोरंजन स्थल पर स्नेहीजनों के साथ जाने का कार्यक्रम बनेगा। दोपहर के बाद परिस्थिति में परिवर्तन का अनुभव आप करेंगे। आज किसी नए काम की शुरुआत ना करें। यात्रा को टालें। क्रोध पर संयम रखें।

(Source- Ganesha Speaks)