दिल्ली-NCR में तेजी से गिरेगा पारा, 4 राज्यों में दिखेगा शीतलहर का कहर, मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम एजेंसी स्काईमेट के पूर्व अनुमान के मुताबिक पश्चिमी हिमालय की ओर से बर्फीली ठंडी हवाएं भारत के उत्तर-पश्चिमी तथा मध्य भागों की ओर चलना जल्द शुरु होंगी, इससे तापमान में तेजी से गिरावट आएगी।

New Delhi, Nov 21 : उत्तर भारत में सर्दी तेवर दिखाने लगा है, पिछले दिनों तापमान में मामूली बढोतरी के बाद ठंड एक बार फिर से बढ सकती है, दिल्ली समेत यूपी, बिहार, हरियाणा और पंजाब के तापमान में भी गिरावट दिखना शुरु हो गया है, सर्दी के साथ लोगों को प्रदूषण की मार भी झेलनी पड़ रही है, दिल्ली और उसके आस-पास इलाकों में हवा का स्तर खराब श्रेणी में बना हुआ है, वहीं दक्षिण भारत की बात करें, तो तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और तटीय आंध्रप्रदेश में बारिश के आसार हैं, आइये जानते हैं कि अलग-अलग राज्यों में मौसम का क्या हाल है।

Advertisement

बर्फीली हवाओं से बढेगी सर्दी
मौसम एजेंसी स्काईमेट के पूर्व अनुमान के मुताबिक पश्चिमी हिमालय की ओर से बर्फीली ठंडी हवाएं भारत के उत्तर-पश्चिमी तथा मध्य भागों की ओर चलना जल्द शुरु होंगी, winter इससे तापमान में तेजी से गिरावट आएगी, शीतलहर की वजह से दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और यूपी का न्यूनतम तापमान गिरता हुआ दिखाई देगा।

Advertisement

इन राज्यों में शीतलहर जैसे हालात
आपको बता दें कि दिल्ली का न्यूनतम तापमान आने वाले कुछ दिनों में 7 से 8 डिग्री सेल्सियस हो सकता है, इसके अलावा दिल्ली, यूपी, एमपी, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और बिहार में शीतलहर जैसे हालात हो सकते हैं। winter मालूम हो कि दिल्ली के तापमान में आज मामूली गिरावट दर्ज की गई है, दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस संभव है, वहीं अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, आज सुबह दिल्ली के आसमान में धुंध भी दिखाई दी, इसके साथ ही एक्यूई भी दिल्ली में लगातार 200 से ज्यादा बना हुआ है।

Advertisement

अलर्ट जारी
वहीं दक्षिण भारत के मौसम की बात करें, तो यहां कुछ इलाकों में बारिश के आसार हैं, बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न विक्षोभ के कारण तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है, winter 2 तेलंगाना और कर्नाटक के कुछ भागों में बारिश का पुर्वानुमान है, मौसम विभाग ने इसके लिये अलर्ट जारी किया है।