शनिवार को अगर दिख जाए ये चीजें तो समझ लीजिए अच्छे दिन आने वाले हैं, शनि कृपा से बंपर लाभ

ज्योतिष के अनुसार शनिवार के दिन अगर रास्ते में घोड़े की नाल दिख जाए, तो समझ लें, कि आने वाले समय के लिये शुभ संकेत है, इसे घर पर लाकर टांग लें।

New Delhi, Dec 02 : शनिवार को शनि देव की पूजा का विधि-विधान है, हिंदू धर्म में जब कोई देवी-देवता किसी साधक से प्रसन्न या नाराज होते हैं, तो उसे कई तरह के संकेत देते हैं, ज्योतिष के मुताबिक व्यक्ति का अच्छा समय शुरु होने से पहले उसे कई तरह के संकेत देते हैं, वहीं बुरा समय भी पहले ही इशारे करने लगता है, अगर आपने इन संकेतों को समझ लिया, तो जीवन में आने वाली समस्याओं से बचा जा सकता है, ऐसे ही आज हम जानेंगे, शनिवार के दिन ये चीजें दिख जाएं, तो इन्हें शुभ माना जाता है।

Advertisement

शनिवार को इन चीजों का दिखना शुभ
ज्योतिष के अनुसार शनिवार के दिन अगर रास्ते में घोड़े की नाल दिख जाए, तो समझ लें, कि आने वाले समय के लिये शुभ संकेत है, इसे घर पर लाकर टांग लें, इससे आप पर शनि कृपा बनी रहेगी, जीवन में चल रही समस्याएं दूर होगी। shani dev (1)
शनिवार के दिन कौवे का दिखना भी बेहद शुभ होता है, ज्योतिष के मुताबिक अगर आपको शनिवार के दिन कौवा पानी पीता दिखाई दे, तो इसका मतलब होता है कि आपको बहुत जल्द कोई शुभ समाचार मिलने वाला है, कहा जाता है कि आज के दिन घर की छत पर कौवे का बैठा दिखना भी शुभ होता है।

Advertisement

ऐसी मान्यता है कि इस दिन सुबह में काले कुत्ते का दिखना शुभ माना जाता है, वहीं अगर ये कुत्ता शनि मंदिर के पास दिखाई देता है, तो उसे खाने की कोई चीज या फिर रोटी जरुर दें, इससे शनिदेव की कृपा बनी रहती है। shani margi
अगर आप शनिवार के दिन किसी जरुरी काम से बाहर जा रहे हैं, आपको काली गाय दिख जाए, तो समझ लीजिए कि आपका काम बनने वाला है, वहीं अगर आज के दिन घर के दरवाजे पर काली गाय आ जाए, तो समझ लीजिए कि कष्टों से मुक्ति मिलने वाली है।

Advertisement

शनिवार के दिन अचानक से पीपल का पेड़ दिखाई देना भी शुभ संकेत माना जाता है, इसका मतलब है कि आप पर शनिदेव की कृपा है, इससे आपको कामों में सफलता मिलेगी।
शनिवार के दिन किसी भिखारी या निर्धन व्यक्ति का घर के दरवाजे पर आना भी अच्छा माना जाता है, कहते हैं कि आज के दिन किसी जरुरतमंद को घर से खाली नहीं लौटाना चाहिये, इससे शनिदेव की कृपा हमेशा बनी रहती है।

(डिस्क्लेमर- यहां दी गई जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है, हम इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं।)