दीपिका पादुकोण का अंदाज शर्लिन चोपड़ा को नहीं हो रहा बर्दाश्त, सरेआम कही ऐसी बात

शर्लिन चोपड़ा को लगता है कि दीपिका पादुकोण टुकड़े-टुकड़े गैंग की सदस्य है, इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार शर्लिन ने इसे बर्दाश्त से बाहर बताया है।

New Delhi, Dec 16 : बॉलीवुड में इन दिनों सबसे ज्यादा किसी चीज की चर्चा हो रही है, तो वो दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की फिल्म पठान की है, फिल्म के पहले गाने बेशरम रंग में उनके लुक पर विवाद गहराता जा रहा है, एमपी के होम मिनिस्टर नरोत्तम मिश्रा ने दीपिका द्वारा गाने में पहले गये भगवा बिकिनी पर आपत्ति जाहिर की है, अब शर्लिन चोपड़ा उनके सपोर्ट में आई है, दीपिका के लुक को गलत बताया है।

Advertisement

टुकड़े-टुकड़े गैंग की सदस्य
शर्लिन चोपड़ा को लगता है कि दीपिका पादुकोण टुकड़े-टुकड़े गैंग की सदस्य है, इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार शर्लिन ने इसे बर्दाश्त से बाहर बताया है, फिल्म पठान के गाने बेशरम रंग में दीपिका भगवा बिकिनी में नजर आई है, यही विवाद का कारण बन गया है, इसे लेकर बायकॉट पठान सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा है।

Advertisement

शुद्धता, विश्वास और आस्था का रंग
शर्लिन चोपड़ा ने कहा कि भगवा रंग करोड़ों लोगों के लिये शुद्धता, विश्वास तथा आस्था का रंग है, ऐसे में दीपिका यूं भगवा रंग बिकिनी पहनना बर्दाश्त नहीं किया जा सकता, वो टुकड़े-टुकड़े गैंग की समर्थक है, Deepika srk मैं पूरी तरह से डॉ. नरोत्तम मिश्रा से सहमत हूं, शर्लिन चोपड़ा के इस बयान के बाद कुछ लोगों का कहना है, कि वो खुद कई बार बोल्ड कपड़ों में नजर आ चुकी हैं, और दीपिका को गलत कह रही है।

Advertisement

नरोत्तम मिश्रा ने क्या कहा था
आपको बता दें कि डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी को लेकर कहा था Deepika Padukone कि यदि फिल्म में बदलाव नहीं किया गया, तो फिल्म को मध्य प्रदेश में रिलीज नहीं होने दिया जाएगा, उनका ये भी कहना था कि ये गाना डर्टी माइंड से बनाया गया है।