कर्क राशि वाले आकस्मिक धनखर्च से परेशान रहेंगे, जानिये 21 दिसंबर का राशिफल

मेष- आज आप आध्यात्मिक विचारों में ज्यादा रुचि लेंगे। गूढ़़ रहस्यमय विद्याओं की तरफ विशेष आकर्षण होगा। गहरे चिंतन- मनन से अलौकिक अनुभूति होगी। वाणी पर संयम रखने से बहुत-सी गलतफहमियों से बच सकेंगे। अचानक धन लाभ होगा। गुप्त शत्रुओं से बचकर रहें। नए काम का आरंभ न करें तथा पानी वाली जगहों से बच कर रहें।
वृषभ – आप गृहस्थ जीवन और दांपत्यजीवन में सुख- शांति का अनुभव करेंगे। पारिवारिक सदस्यों और निकटस्थ दोस्तों के साथ उत्तम भोजन करने का अवसर मिलेगा। किसी छोटी यात्रा का आयोजन होने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन लाभ होगा। दूर बसने वाले स्नेहीजनों का समाचार आपको खुश करेगा। भागीदारी में लाभ तथा सार्वजनिक जीवन में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
मिथुन – अधूरे काम की पूर्णता के लिए आज का दिन शुभ है। परिवार में आनंद और उल्लास का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। काम में यश और कीर्ति मिलेगी। अन्य लोगों के साथ बातचीत के दौरान क्रोध पर काबू रखें। वाणी संयमित रखने से मनमुटाव नहीं होगा। धन प्राप्ति होगी। आवश्यक खर्च होंगे। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। नौकरीपेशा वालों से लाभ होगा।

Advertisement

कर्क – आज का दिन शारीरिक अस्वस्थ और मानसिक रूप से चिंतित रहेगा। पेट- दर्द से परेशानी हो सकती है। आकस्मिक धन खर्च होने की संभावना है। प्रेमीजनों के बीच वाद-विवाद होने से विवाद होने की संभावना है। नए लोगों आकर्षण आपके लिए संकट ला सकती है। नए काम की शुरुआत या यात्रा न करें।
सिंह- आज मानसिक अस्वस्थता रहेगी, परिजनों के साथ मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। मां के साथ अनबन होगी या उनकी तबीयत खराब हो सकती है। जमीन, मकान तथा वाहन की खरीदारी या उसके दस्तावेजी काम के लिए अनुकूल समय नहीं है। नकारात्मक विचारों से हताशा उत्पन्न होगी। पानी वाली जगहों से दूर रहें। कार्यस्थल पर महिलाओं से सावधान रहें।
कन्या – बिना विचारें किसी काम के लिए साहस न करें। भावनात्मक संबंध स्थापित होंगे। भाई-बहनों के साथ मेल-जोल रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मुलाकात होगी। गूढ़ रहस्यमय विद्याओं के प्रति आकर्षण होगा और उसमें सिद्धि मिलेगी। विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों का डटकर सामना करेंगे।

Advertisement

तुला- आज मानसिक वृत्ति नकारात्मक रहेगी। क्रोधावेश में वाणी पर संयम खोने से पारिवारिक सदस्यों के साथ विवाद होंगे। अनावश्यक खर्च होगा। स्वास्थ्य खराब होगा। मन में ग्लानि रहेगी। अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहें। विद्यार्थियों की पढ़ाई में बाधाएं आएंगी।
वृश्चिक- आज का दिन शुभ होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ खुशी से समय गुजरेगा। दोस्तों या स्नेहीजनों की तरफ से आपको उपहार मिलेगा। प्रियजन के साथ की मुलाकात में सफलता मिलेगी। मांगलिक प्रसंग में जाने की संभावना है। धन लाभ और प्रवास का योग है। दांपत्यजीवन में प्रसन्नता का अनुभव होगा।
धनु- आज क्रोध के कारण पारिवारिक सदस्यों तथा अन्य लोगों के साथ संबंध बिगड़ेंगे। आपकी वाणी और व्यवहार झगड़े का कारण बन सकते हैं। दुर्घटना से बचें। बीमारी के पीछे धन खर्च होगा। अदालती कामकाज में सावधानीपूर्ण कदम उठाएं। व्यर्थ के कामों में आपकी शक्ति खर्च होगी।

Advertisement

मकर- आज का दिन हर क्षेत्र में लाभदायक है। स्नेहीजनों और मित्रों से मिलना होगा। प्रिय व्यक्तियों के साथ की मुलाकात होगी। विवाहोत्सुक व्यक्तियों की वैवाहिक समस्याएं मामूली प्रयत्न से हल हो जाएंगी। व्यापारियों को व्यापार-धंधे और नौकरीवालों को नौकरी में लाभ मिलेगा। गृहस्थजीवन में आनंद रहेगा। नई वस्तुओं की खरीदारी होगी।
कुंभ- सभी काम सरलतापूर्वक हल होंगे। उनमें सफलता मिलेगी। नौकरी- धंधे के जगह अनुकूल परिस्थिति निर्मित होगी। सरकारी कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे। उच्च अधिकारियों का व्यवहार सहयोगपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। मानसिक रूप से स्फूर्ति महसूस होगी। पदोन्नति और धन का योग है। गृहस्थजीवन आनंदपूर्ण रहेगा और मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
मीन- आज के दिन की शुरुआत भय से होगी। शरीर में सुस्ती और थकान का अनुभव होगा। कोई भी काम पूरा न होने पर हताशा पैदा होगी। भाग्य साथ न देता हुआ प्रतीत होगा। ऑफिस में अधिकारीवर्ग के साथ संभलकर काम करने की जरुरत है। संतान की चिंता परेशान करेगी। व्यर्थ में पैसे खर्च होंगे।

(Source- Ganesha Speaks)