मेष राशि वाले गुस्से पर संयम रखें, नहीं तो काम बिगड़ेगा, जानिये 23 दिसंबर राशिफल

मेष- अाज अापको क्रोध पर संयम बरतने की सलाह दी जाती है। क्रोध के कारण आपके काम और संबंधों के बिगड़ने की आशंका है। मानसिक रूप से व्यग्रता और बेचैनी के कारण किसी काम में आपका मन नहीं लगेगा। स्वास्थ्य भी कुछ नरम-गरम रहेगा। किसी धार्मिक स्थल या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
वृषभ – शारीरिक रूप से अस्वस्थ रहने तथा कार्य सफलता प्राप्त करने में विलंब होने से आपको निराशा हो सकती है। आज किसी नए काम का आरंभ न करें। खान-पान में उचित अनुचित का ध्यान रखें। आज कार्यभार की अधिकता के कारण शिथिलता रहेगी। यात्रा में भी विघ्न हो सकता है। योग, ध्यान और आध्यात्मिकता का सहारा लेकर मन की शांति पर ध्यान दें।
मिथुन – शारीरिक और मानसिक ताजगी और खुशी का अनुभव होगा। परिजनों तथा मित्रों के साथ प्रवास एवं पार्टी का आयोजन होगा। अाज अापके पास मनोरंजन के सभी साधन उपलब्ध होंगे। सुंदर वस्त्र, उत्तम भोजन और वाहन सुख प्राप्त होगा। विपरीत लिंगीय पात्रों की तरफ अधिक आकर्षण होगा।

Advertisement

कर्क- आज के दिन आपको खुशी और सफलता मिलेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ घर में सुख-शांति से दिन व्यतीत करेंगे। नौकरी करने वालों को लाभ होगा। विरोधियों को परास्त कर सकेंगे। काम में यश मिलेगा। महिला मित्रों के साथ मुलाकात आनंददायी होगी। अपने अधीनस्थ व्यक्तियों और सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
सिंह- लेखन और साहित्य के क्षेत्र में कुछ नए सृजन करने की आपको प्रेरणा मिलेगी। विद्यार्थी अध्ययन में उत्तम प्रदर्शन कर सकेंगे। प्रेम में सफलता और प्रिय व्यक्तियों के साथ आपकी मुलाकात से मन खुश रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शारीरिक स्वास्थ्य बना रहेगा। आप धार्मिक परोपकार का काम कर धन्यता का अनुभव करेंगे।
कन्या- आज के दिन सभी कामों में प्रतिकूलता का अनुभव होगा। स्वास्थ्य खराब होगा। मन चिंताग्रस्त रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन होने से अशांति रहेगी। सार्वजनिक रूप से मानहानि होने की संभावना रहेगी। पानी से भय रहेगा। स्थायी संपत्ति, वाहन आदि के कागज पर हस्ताक्षर करने से पहले सावधानी बरतें।

Advertisement

तुला – शुभ या धार्मिक अवसरों पर यात्रा प्रवास का आयोजन होगा। भाई-बंधुओं के साथ अच्छे वातावरण में घरेलू मामलों पर चर्चा होगी। व्यापार के लिए बाहर जाना हो सकता है। विदेश से अच्छे समाचार आएंगे। आज नए काम का आरंभ कर सकते हैं। धन लाभ का योग है। पूंजी निवेश के लिए अनुकूल दिन है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। भाग्य वृद्धि होगी।
वृश्चिक- पारिवारिक कलह- द्वेष का अवसर न आएं, इसका ध्यान रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमियों से बचें। मन में उत्पन्न नकारात्मक विचारों को दूर करें। विद्यार्थियों को विद्या प्राप्ति में अवरोध आएगा। अनावश्यक धन खर्च न हो, इसका ध्यान रखें। शारीरिक तथा मानसिक अस्वस्थता आपको बेचैन करेगी।
धनु- आज धार्मिक कारणों से कहीं जाना पड़ सकता है। आप निर्धारित कामों को आज पूरा कर सकेंगे। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता के कारण ताजगी और प्रसन्नता रहेगी। परिवार में मांगलिक प्रसंग बनेंगे। स्वजनों के साथ हुई मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। सामाजिक रूप से आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

Advertisement

मकर- आज धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों में रुचि रहने से व्यस्तता रहेगी तथा उनके पीछे खर्च भी होगा। कोर्ट-कचहरी से संबंधित काम सामने अाएंगे। व्यवसायिक कामों में बाधा होगी। स्नेहीजनों की प्रतिष्ठा में हानि होगी। शारीरिक स्फूर्ति तथा मानसिक प्रसन्नता में कमी का अनुभव होगा। दुर्घटना और ऑपरेशन से संभलकर रहें। परिश्रम के अनुसार फल न मिलने पर निराशा का भी अनुभव होगा।
कुंभ- अाज आपके सभी काम निर्विघ्न पूरे होंगे। इससे आपको खुशी मिलेगी। नौकरी-व्यवसाय में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। काम में सफलता मिलेगी। बुजुर्गों और अधिकारियों की कृपादृष्टि रहने के कारण आप मानसिक रूप से किसी भी प्रकार के बोझ से मुक्त रहेंगे। गृहस्थ जीवन में आनंद रहेगा। धन प्राप्ति और पदोन्नति के योग हैं।
मीन- व्यावसायिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए लाभदायी है। आपकी कार्यसफलता के कारण अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में पदोन्नति के भी योग है। व्यापारियों को व्यापार में लाभ मिलेगा। उनके कार्य क्षेत्र में वृद्धि भी होगी। पिता से लाभ होगा। परिवार में वातावरण आनंददायी रहेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

(Source- Ganesha Speaks)