बेन स्टोक्स पर लग सकती है 20 करोड़ की बोली, ये दो टीमें खोल सकती है खजाना

31 वर्षीय बेन स्टोक्स आईपीएल 2022 में नहीं खेले थे, इस बार उनका बेस प्राइस 2 करोड़ है, पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद दोनों ने अपने कप्तान को रिलीज कर दिया है।

New Delhi, Dec 23 : आईपीएल 2023 के लिये 23 दिसंबर को मिनी ऑक्शन होगा, इस दौरान सबकी नजरें अंग्रेज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स पर होगी, वो आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हो सकते हैं, अगर पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी उनके पीछे पड़ी, तो वो लीग में 20 करोड़ में बिकने वाले पहले खिलाड़ी हो सकते हैं।

Advertisement

सबसे महंगे खिलाड़ी
आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस हैं, उन्हें आईपीएल 2021 में राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था, अब देखने वाली बात ये है कि क्या बेन स्टोक्स उनको पीछे छोड़ पाएंगे या नहीं।

Advertisement

इन दो फ्रेंचाइजी में टक्कर
31 वर्षीय बेन स्टोक्स आईपीएल 2022 में नहीं खेले थे, इस बार उनका बेस प्राइस 2 करोड़ है, पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद दोनों ने अपने कप्तान को रिलीज कर दिया है, हालांकि पंजाब ने मयंक अग्रवाल की जगह शिखर धवन को कप्तान नियुक्त किया है, लेकिन उन्हें भविष्य भी ध्यान में रखना होगा, बेन स्टोक्स के आने से टीम संतुलित हो जाएगी, पंजाब की टीम में 9 स्लॉट खाली है, इनमें तीन स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के हैं, टीम के पास पर्स में 32.2 करोड़ रुपये है, वो बेन स्टोक्स के लिये आराम से 16 से 17 करोड़ रुपये की बोली लगा सकते हैं।

Advertisement

क्या 20 करोड़ लगेगी बोली
सनराइजर्स हैदराबाद के पास पर्स में सबसे ज्यादा 42.25 करोड़ रुपये है, टीम को 13 खिलाड़ी खरीदने है, जिसमें से 4 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिये हैं, क्वाया मारन की फ्रेंचाइजी को कप्तान की जरुरत है, बेन स्टोक्स एक अच्छे विकल्प हो सकते हैं, टीम 20 करोड़ तक बेन स्टोक्स पर उड़ा सकती है, इन दोनों टीमों के अलावा किसी भी फ्रेंचाइजी के पास इतनी रकम नहीं है, ऐसे में पूरी उम्मीद है कि बेन स्टोक्स के लिये सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच होड़ देखी जाए।