कर्क राशि वाले मौज-शौक में डूबे रहेंगे, जानिये 26 दिसंबर का राशिफल

मेष- घर, परिवार और संतान के मामले में आज आपको आनंद और संतोष की भावना का अनुभव होगा। आज आप सगे- संबंधियों और मित्रों से घिरे रहेंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए कहीं जाना होगा। इसमें लाभ होगा। व्यवसाय के क्षेत्र में आपको लाभ, मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। वाहन दुर्घटना से संभलकर रहें। कार्यभार से थकान का अनुभव होगा।
वृषभ- अत्यधिक कार्यभार और खान-पान में लापरवाही से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। समय से भोजन और नींद नहीं लेने के कारण मानसिक रूप से बेचैनी का अनुभव होगा। प्रवास में विघ्न आने की संभावना है। निर्धारित समय पर काम पूरा नहीं होने से रोष की भावना रहेगी। योग, ध्यान और आध्यात्मिकता से राहत मिलेगी।
मिथुन- किसी भी प्रकार के अनिष्ट से बचने के लिए आज क्रोध की भावनाओं को नियंत्रण में रखने की जरूरत है। नई दवाई या चिकित्सा शुरू करने के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। खर्च बढ़ जाने से आर्थिक तंगी अनुभव होगी। परिजनों और सहकर्मियों से मनमुटाव होगा। आप मानसिक बेचैनी अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य खराब होगा। ईश्वर की प्रार्थना तथा जाप करने से राहत महसूस होगी।

Advertisement

कर्क- आज मौज-शौक और मनोरंजन की प्रवृत्ति में आप सराबोर होंगे। मित्रों, परिवार के साथ मनोरंजन के स्थान या पर्यटन पर जाने का अवसर मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन और नए वस्त्राभूषण आदि की खरीदारी होगी। वाहन सुख प्राप्त होगा। सार्वजनिक क्षेत्र में मान तथा व्यवसाय में भागीदारी से लाभ होगा। मित्रों से आकर्षण होगा। प्रेमीजनों को प्रेम में सफलता मिलेगी।
सिंह- आज के दिन आप तन-मन से स्वस्थ रहेंगे। आपकी रचनात्मकता नया स्वरूप प्रदान कर सकेगी। प्रिय व्यक्ति के साथ की मुलाकात सुखद रहेगी। संतान की प्रगति का समाचार मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा समय कहा जा सकता है। किसी पुण्यकाम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। आध्यात्मिकता में रुचि बढ़ेगी।
कन्या- आज का दिन प्रतिकूलताओं से भरा रहने के संकेत हैं। शारीरिक ताजगी का आज अभाव रहेगा और मानसिक रूप से भी चिंता बनी रहेगी। पत्नी के साथ कलह का प्रसंग बन सकता है। अनबन हो सकती है। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। स्थायी संपत्ति के कामों में सावधानी बरतें।

Advertisement

तुला- आज आप अत्यधिक इमोशनल रहेंगे। इस कारण मानसिक अस्वस्थता का अनुभव होगा। माता के साथ संबंध न बिगड़े, इसका ध्यान रखें। माता के स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। यात्रा के लिए अभी समय अनुकूल नहीं है। पारिवारिक और जमीन-जायदाद से संबंधित चर्चाओं में सावधानी रखने की आवश्यकता है।
वृश्चिक – परिवार में क्लेशमुक्त वातावरण न हो, इसके लिए वाणी पर संयम रखें। आपके व्यवहार से आज किसी के मन को ठेस पहुंच सकती है। व्यवहार को भी संयमित रखें। वैचारिक नकारात्मकता से दूर रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन ग्लानि से भरा रहेगा। विद्यार्थियों को विद्याप्राप्ति में अवरोध उत्पन्न हो सकता है।
धनु- आज आपके निर्धारित काम में सफलता और आर्थिक लाभ की संभावना है। सपरिवार मांगलिक कार्यक्रम में उपस्थित होंगे। कहीं घूमने जाने या खासकर किसी तीर्थयात्रा पर जाने की संभावना है। स्वजनों का साथ मिलने से आपको हर्ष होगा। दांपत्यजीवन में निकटता और मधुरता का अनुभव होगा। समाज में आपका यश बढ़ेगा।

Advertisement

मकर- ईश्वर के नाम के स्मरण से आपके दिन का शुभारंभ होगा। धार्मिक कार्य और पूजा पाठ होंगे। गृहस्थ जीवन में आनंदमय वातावरण रहेगा। आपके सभी काम सरलता से पूरे होंगे। मित्रों, सगे संबंधियों की तरफ से अनुकूल अवसर मिलेंगे। शारीरिक, मानसिक रूप से प्रफुल्लित रहेंगे। नौकरी व्यवसाय में भी अनुकूल परिस्थिति रहेगी। दांपत्यजीवन में आनंद का अनुभव होगा। दुर्घटनाओं से सावधान रहें।
कुंभ- नए काम को आज शुरू कर देंगे। नौकरी धंधे में लाभ के साथ अतिरिक्त आय होगी। दोस्तों, खासकर महिला मित्रों से आपको लाभ होगा। सामाजिक मंडल में आप ख्याति और प्रतिष्ठा प्राप्त कर सकेंगे। पत्नी की ओर से आप सुख और संतोष का अनुभव करेंगे। प्रवास, पर्यटन और वैवाहिक संयोग बनेंगे। तन-मन से आनंदित रहेंगे।
मीन- आपके लिए आज का दिन शुभफलदायक है। काम की सफलता और उच्च अधिकारियों का प्रोत्साहन आपके उत्साह को दोगुना करेंगे। व्यापारियों की भी आय में वृद्धि होगी। बकाया राशि का भुगतान होगा। पिता एवं बुजुर्ग वर्ग से लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में सुख- शांति रहेगी। उन्नति के संयोग बनेंगे। सरकार की तरफ से लाभ होगा।

(Source- Ganesha Speaks)