मीन राशि वाले लोभ-लालच से बचें, जानिये 30 दिसंबर राशिफल

मेष- आज आर्थिक मामलों में आपका दिन अच्छा है। शादी योग्य युवाओं को जीवनसाथी मिलने का योग है। सामाजिक रूप से आपको यश-कीर्ति मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा। पर्यटन पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। दोपहर के बाद मानसिक एकाग्रता में कमी रहेगी। स्वास्थ्य में भी उतार-चढ़ाव रहेगा। प्रियजनों से मतभेद हो सकता है।
वृषभ – आज का दिन शुभ फलदायी है। व्यापार में स्थिति अनुकूल रहेगी। आपके काम की उचित प्रशंसा होगी। सामाजिक रूप से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। काम भी सरलता से संपन्न होंगे। आर्थिक लाभ होगा। मैरीड कपल के बीच आनंद- प्रमोद छाया रहेगा। नए कामों का आयोजन करने के लिए समय अच्छा है। सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से लाभ के योग हैं। किसी अच्छी जगह पर घूमने जाने का कार्यक्रम बन सकता है।
मिथुन – आपका आज का दिन मिश्रित फलदायी है। स्वास्थ्य में भी कुछ उतार-चढ़ाव होगा। व्यापार में पार्टनर के साथ मतभेद हो सकते हैं। धन का व्यय अधिक होगा। संतान की चिंता सताएगी। दोपहर के बाद आपके काम में सफलता मिलेगी। टारगेट पूरा होने से आपका मन भी खुश रहेगा। घर के बड़ों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

Advertisement

कर्क – वैचारिक रूप से नकारात्मकता छाई रहने से आज दिनभर शारीरिक और मानसिक रुप से अस्वस्थता बनी रहेगी। अापको नकारात्मकता से दूर रहने की सलाह दी जाती है। क्रोध पर भी आज संयम रखना पडे़गा। खर्च अधिक होगा। परिजनों के बीच विवाद न हो इसका ध्यान रखें। अाज नए काम प्रारंभ न करें। नए परिचय भी कुछ खास लाभदायी सिद्ध नहीं हो पाएंगे। सरकार-विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहना ही लाभदायी होगा।
सिंह – वैवाहिक जीवन में तकरार होने से पति-पत्नी के बीच में तनाव होगा। जीवन साथी का स्वास्थ्य भी खराब रह सकता है। व्यापार में अपने भागीदार के साथ धीरज से काम लें। संभव हो तो निरर्थक चर्चा या विवाद में ना पड़ें। कोर्ट-कचहरी के काम में कम सफलता मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में यश नहीं मिलेगा।
कन्या – आज के दिन आप स्फूर्ति तथा अच्छे स्वास्थ्य का अनुभव करेंगे। घर तथा नौकरी में वातावरण आनंददायी रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। बीमार व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा। महिलाओं को मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे। काम पूरा हो जाने से आपको यश मिलेगा। खर्च अधिक हो सकता है।

Advertisement

तुला- लेखनकार्य और साहित्यिक गतिविधियों के लिए आज का दिन शुभ फलदायक है। किसी चर्चा में भाग ले सकते हैं। नौकरीपेशा लोग अपने टैलेंट की बदौलत कुछ अच्छा काम कर पाएंगे। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यापार में वातावरण अनुकूल रहेगा। परिवार में आनंद का वातावरण बनेगा।
वृश्चिक – आज किसी बात को लेकर जिद्दी ना बने रहें। अपने इमोशन पर नियंत्रण रखें। वित्तीय मामलों में लाभ की आशा रख सकते हैं। वस्त्र-आभूषण एवं सौंदर्य प्रसाधनों के मामले में खर्च होगा। माता से लाभ होगा। दोपहर के बाद विचारों में शीघ्र परिवर्तन होगा। नए काम की शुरुआत के लिए आज का दिन टालना बेहतर होगा। पेट दर्द हो सकता है।
धनु- आज मन की कोई चिंता दूर होने से आप काफी हलकापन महसूस करेंगे। परिजनों के साथ किसी खास पारिवारिक चर्चा में भाग ले सकते हैं। मित्रों के साथ घनिष्ठता बढे़गी और विरोधी के समक्ष विजय होगी। आज भाग्यवृद्धि का योग है। हालांकि दोपहर के बाद कुछ थका हुआ महसूस करेंगे। महिलाएं सौंदर्य सामग्री खरीदने पर खर्च करेंगी। जमीन, मकान, वाहन आदि का सौदा संभलकर करें।

Advertisement

मकर- आज परिजनोंं के साथ वाद-विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम आपको कठिनाई से बाहर निकालेगा। शेयर-सट्टे में पूंजी-निवेश का आयोजन कर पाएंगे। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। आंख का दर्द हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक ध्यान देना होगा।
कुंभ- आज का दिन शुभ फलदायी है। शारीरिक तथा मानसिक रूप से आप प्रसन्न रहेंगे। भौतिक तथा आध्यात्मिक दृष्टि से आपको अच्छा अनुभव होगा। परिजनों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा। दोस्तों से उपहार मिलने पर आप आनंदित होंगे। आध्यात्मिक विचार आपके हृदय और मन को छू लेंगे।
मीन- लोभ या लालच में न फंसें। आर्थिक विषय में बहुत सावधानी बरतें। पूंजी-निवेश अथवा सही, मुहर करने से पहले ध्यान रखें। शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। एकाग्रता भी कम रहेगी। धार्मिक काम के पीछे धन का खर्च होगा। परिजनों से मतभेद होने की आशंका बनी रहेगी।

(Source- Ganesha Speaks)