मीन राशि वाले खर्च पर संयम रखें, जानिये 2022 के आखिरी दिन का राशिफल

मेष- आज आर्थिक मामलों में आपका दिन अच्छा है। शादी योग्य युवाओं को जीवनसाथी मिलने का योग है। सामाजिक रूप से आपको यश-कीर्ति मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा। पर्यटन पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। दोपहर के बाद मानसिक एकाग्रता में कमी रहेगी। स्वास्थ्य में भी उतार-चढ़ाव रहेगा। प्रियजनों से मतभेद हो सकता है।
वृषभ – आज का दिन शुभ फलदायी है। व्यापार में स्थिति अनुकूल रहेगी। आपके काम की उचित प्रशंसा होगी। सामाजिक रूप से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। काम भी सरलता से संपन्न होंगे। आर्थिक लाभ होगा। मैरीड कपल के बीच आनंद- प्रमोद छाया रहेगा। नए कामों का आयोजन करने के लिए समय अच्छा है। सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से लाभ के योग हैं। किसी अच्छी जगह पर घूमने जाने का कार्यक्रम बन सकता है।
मिथुन – आपका आज का दिन मिश्रित फलदायी है। स्वास्थ्य में भी कुछ उतार-चढ़ाव होगा। व्यापार में पार्टनर के साथ मतभेद हो सकते हैं। धन का व्यय अधिक होगा। संतान की चिंता सताएगी। दोपहर के बाद आपके काम में सफलता मिलेगी। टारगेट पूरा होने से आपका मन भी खुश रहेगा। घर के बड़ों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

Advertisement

कर्क – आज मन को शांत रखकर ईश्वर के नाम का स्मरण करें। इससे एकाग्र होने में दिक्कत नहीं आएगी। गुस्से को वश में रखें। नेगेटिव विचार आपको परेशान कर सकते हैं। धन की तंगी रहेगी। फिर भी दोपहर के बाद आप प्रसन्न रहेंगे। आनंद-प्रमोद के पीछे धन का खर्च होगा। नौकरीपेशा लोग अधिकारी से वाद-विवाद ना करें। विदेश से स्वजनों के अच्छे समाचार प्राप्त होंगे।
सिंह – आज आपको मनोरंजन के भरपूर साधन उपलब्ध होंगे। इससे आप मित्रों और स्नेहीजनों के साथ खुशी महसूस करेंगे। पर्यटन की संभावना है। दोपहर के बाद मानसिक रूप से आप थका हुआ महसूस करेंगे। गुस्सा आपको चिढ़चिढ़ा बनाएगा। काम में मन नहीं लगेगा। धन की तंगी रह सकती है।
कन्या – आज किसी नए काम की शुरुआत ना करेँ। स्वास्थ्य के मामले में संभलकर रहें। खासकर बाहर खाना-पीना टालें। आज आप अधिक क्रोधित रहेंगे, वाणी पर संयम रखें। परिजनों के उग्र बर्ताव के कारण मन को दु:ख पहुंच सकता है। बहुत अधिक धन खर्च होगा। पानी से बचें और नियम विरुद्ध काम में भाग ना लें।

Advertisement

तुला- आज का आप का दिन आनंद-प्रमोद में गुजरने वाला है। दोस्तों का साथ जीवन को महकाता रहेगा। नए वस्त्रों की खरीदी होगी। आभूषण खरीदने का भी मन करेगा। तन, मन की तंदुरस्ती अच्छी रहेगी, लोगों के बीच मान-सम्मान मिलेगा। भोजन सुख भी उत्तम रहेगा। शादीशुदा लोगों के बीच भी रोमांस बना रहेगा।
वृश्चिक- आज किसी बात को लेकर जिद्दी ना बने रहें। अपने इमोशन पर नियंत्रण रखें। वित्तीय मामलों में लाभ की आशा रख सकते हैं। वस्त्र-आभूषण एवं सौंदर्य प्रसाधनों के मामले में खर्च होगा। माता से लाभ होगा। दोपहर के बाद विचारों में शीघ्र परिवर्तन होगा। नए काम की शुरुआत के लिए आज का दिन टालना बेहतर होगा। पेट दर्द हो सकता है।
धनु- आज मन की कोई चिंता दूर होने से आप काफी हलकापन महसूस करेंगे। परिजनों के साथ किसी खास पारिवारिक चर्चा में भाग ले सकते हैं। मित्रों के साथ घनिष्ठता बढे़गी और विरोधी के समक्ष विजय होगी। आज भाग्यवृद्धि का योग है। हालांकि दोपहर के बाद कुछ थका हुआ महसूस करेंगे। महिलाएं सौंदर्य सामग्री खरीदने पर खर्च करेंगी। जमीन, मकान, वाहन आदि का सौदा संभलकर करें।

Advertisement

मकर- आज कोई महत्वपूर्ण डिसीजन आप ले पाएंगे। मित्रों और प्रियपात्र के साथ मुलाकात सुखद होगी। कोई छोटी यात्रा का आयोजन हो सकता है। भाइयों के साथ संबंधों में निकटता आएगी। दोपहर के बाद अरुचिकर घटनाओं से आप का मन अस्वस्थ रहेगा। शारीरिक रूप से आज दोपहर के बाद ताजगी नहीं रख पाएंगे। धन की हानि हो सकती है। स्थायी संपत्ति के दस्तावेज साइन करते समय सावधान रहें। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
कुंभ- आज आपका मन खुश रहेगा। आध्यात्मिकता से मन को शांत रखने की कोशिश करेंगे। नेगेटिव विचारों को मन से निकाल देने में ही आपकी भलाई है। वाणी पर संयम रखें। किसी अनावश्यक काम में धन खर्च हो सकता है। आज किसी तरह का निर्णय नहीं ले पाएंगे। विद्यार्थियों को विद्याप्राप्ति में विघ्न आ सकता है।
मीन- आपको खर्च पर संयम रखना होगा। ज्यादा खर्च से मानसिक कष्ट हो सकता है। लोगों से गुस्से या आवेश में बात ना करें। आज किसी से मनमुटाव हो सकता है। खासकर धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। स्वजनों के साथ खटपट होने की आशंका है। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। नेगेटिव विचारों के कारण मन उदास रह सकता है।

(Source- Ganesha Speaks)