यूपी- अर्धनग्न हालत में मिली महिला का शव, घर वाले लगा रहे बड़ा आरोप

मृतका के परिजनों ने बताया कि शव पर गंभीर चोट के निशान हैं, दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है, शरीर पर छिलने के निशान हैं।

New Delhi, Jan 03 : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में जंगल लकड़ियां बीनने गई एक महिल का शव मिला है, महिला जंगल में अर्द्धनग्न अवस्था में मिली है, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है, महिला के परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है।

Advertisement

कहां का मामला
ये मामला हमीरपुर जिले के मझगवां थाना क्षेत्र के झिन्नाबीरा गांव की ये घटना है, जंगल में 24 घंटे से लापता महिला का खून से सना अर्द्धनग्न अवस्था में शव मिला, महिला लकड़ियां बीनने जंगल गई थी, परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है, एएसपी तथा डॉग स्क्वॉयड की टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की है। घर वालों ने बताया कि महिल लकड़ियां लाने सिकरौधा के जंगल में गई थी, जब शाम तक नहीं लौटी, तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरु की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

Advertisement

ग्रामीणों की मदद से खोजबीन
सोमवार को ग्रामीणों की मदद से घर वाले खोजबीन कर रहे थे, तभी गांव के धन प्रसाद को जंगल में खून लथपथ महिला का शव दिखा, मृतका के परिजनों का आरोप है कि किसी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया है, dead body इसके बाद हत्या कर दी है, एएसपी अनूप कुमार, सीओ पीके सिंह पुलिस बल तथा डॉग स्क्वायड की टीम के साथ मौके पर पहुंचे, एएसपी अनूप सिंह ने कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Advertisement

हत्या से पहले घसीटा
मृतका के परिजनों ने बताया कि शव पर गंभीर चोट के निशान हैं, दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है, शरीर पर छिलने के निशान हैं, इसके बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई, मृतका के भतीजे ने बताया शव अर्द्धनग्न अवस्था में था, महिला का पति खेती मजदूरी का काम करता है।