ठंड से कंपकंपा रही दिल्ली, पिछले 10 साल में सबसे लंबी शीतलहर, जानिये कब मिलेगी राहत?

मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि घना कोहरा बुधवार तक जारी रहेगा, हालांकि इसकी तीव्रता और फैलाव मंगलवार रात तक कम होने की उम्मीद है।

New Delhi, Jan 10 : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ठंड कहर बरपा रही है, दिल्ली-एनसीआर लगातार खराब मौसम की चपेट में है, सोमवार को लगातार 5वें दिन दिल्ली में शीतलहर दर्ज की गई, 10 साल में सबसे लंबी शीतलहर का सामना इस साल किया है, साथ ही रविवार शाम से शुरु होने वाले 20 घंटे से ज्यादा समय तक विजिबिलिटी खराब रही।

Advertisement

रिकॉर्डतोड़ ठंड
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि घना कोहरा बुधवार तक जारी रहेगा, हालांकि इसकी तीव्रता और फैलाव मंगलवार रात तक कम होने की उम्मीद है, winter मौसम विभाग ने कहा है कि नये साल के आगमन के तुरंत बाद शुरु हुई हाड़ कंपा देने वाली ठंड का दौर मंगलवार रात खत्म हो सकता है, 2013 के बाद से अब तक लगातार 5 दिन शीतलहर दिल्ली में पहली बार दर्ज किया गया है।

Advertisement

घना कोहरा
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार रविवार रात साढे 8 बजे से शहर में कोहरा छाना शुरु हो गया था, रात 1 बजे से ये सघन हो गया, सुबह 11.40 बजे तक बना रहा, इसके बाद शाम 4.30 बजे कुछ सुधार हुआ, फिर विजिबिलिटी बढकर 1000 मीटर हो गई, हालांकि जल्द ही कोहरा लौट भी आया, शाम 5.30 बजे विजिबिलिटी 600 मीटर तक गिर गई। पालम तथा सफदरजग दोनों जगहों पर सुबह के समय विजिबिलिटी 25 मीटर से नीचे रही, इससे पहले 27 दिसंबर को शहर में 18 घंटे का कोहरा देखा गया था, हालांकि विजिबिलिटी में सुधार हुआ, लेकिन कुछ घंटों की राहत के बाद फिर से विजिबिलिटी खराब हो गई, इस वजह से 200 से ज्यादा फ्लाइट लेट हो गई, घने कोहरे की वजह से 70 से ज्यादा ट3नें भी देरी से चली।

Advertisement

मंगलवार तक शीतलहर जारी
आईएमडी के अनुसार दिल्ली में मंगलवार तक शीतलहर जारी रह सकती है, हालांकि बुधवार को राहत मिलने की उम्मीद है, winter आयानगर में 3.2 डिग्री सेल्सियस तापमान शहर का सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया गया, इस बीच मैक्सिमम तापमान सामान्य से 6 डिग्री कम 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।