प्रियंका चोपड़ा ने बढा दी फैंस की धड़कनें, तस्वीरों पर दिल हार रहे लोग

प्रियंका चोपड़ा लंदन में एक ब्यूटी प्रोडक्ट लांच के मौके पर ग्लैमरस अंदाज में पहुंचकर फैंस को इंप्रेस कर दिया।

New Delhi, Jan 12 : पूर्व विश्व सुंदरी प्रियंका चोपड़ा का लंदन ट्रिप के दौरान गॉर्जियस लुक देखकर फैंस दंग रह गये, एक मेकअप ब्रांड के प्रमोशन के लिये पहुंची प्रियंका गोल्डन कलर के आउटफिट में किसी सुनहरी परी की तरह दिखी, तो फैंस ने तारीफ की झड़ी लगा दी, प्रियंका के अंदाज ने एक बार फिर मन मोह लिया है।

Advertisement

हॉट लुक्स
प्रियंका चोपड़ा अपने लुक्स और अपनी अदाओं से हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं, प्रियंका चाहे रेड कारपेट पर होती है, या किसी ब्यूटी प्रोडक्ट को लांच कर रही हों, या किसी इवेंट में अपने फैंस से मिलती हों, उनकी हर अदा कमाल की होती है, प्रियंका चोपड़ा लंदन में दिलकश अंदाज में नजर आई।

Advertisement

ग्लैमरस अंदाज
प्रियंका चोपड़ा लंदन में एक ब्यूटी प्रोडक्ट लांच के मौके पर ग्लैमरस अंदाज में पहुंचकर फैंस को इंप्रेस कर दिया, प्रियंका गोल्डन कलर के थाई स्लिट स्ट्रैपलेस ड्रेस में नजर आई, उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

लोग कर रहे तारीफ
एक फैन पेज ने प्रियंका चोपड़ा की तमाम तस्वीरें और वीडियोज को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, साथ ही लिखा है,  आज की रात जितनी गॉर्जियस लग रही है, उसकी तुलना में प्रिटी एक छोटा शब्द है, प्रियंका के सिर्फ लुक ही नहीं बल्कि हेयर स्टाइल की भी तारीफ हो रही है।