रोहित शर्मा ने वनडे में बनाया महारिकॉर्ड, धोनी, विराट, सचिन सबको छोड़ा पीछे

रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारत के पहले तथा दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गये हैं, इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में रोहित ने जैसे ही चौथा छक्का लगाया, ये महारिकॉर्ड अपने नाम कर गये।

New Delhi, Jan 24 : भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में शानदार शतकीय पारी खेली, इसके साथ ही वनडे क्रिकेट में एक ऐसा महारिकॉर्ड बना दिया, जिसे आज तक महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और धोनी जैसे बल्लेबाज भी अपने नाम नहीं कर पाये हैं, रोहित ये रिकॉर्ड बनाने वाले भारत के पहले तथा दुनिया के तीसरे बल्लेबाज हैं, टीम इंडिया के कप्तान ने इंदौर में अपने वनडे करियर का 30वां शतक ठोक दिया है, इस दौरान उन्होने 6 छक्के और 9 चौके लगाये, इसके साथ ही हिटमैन अपने नाम बड़ा महारिकॉर्ड कर गये।

Advertisement

वनडे में महारिकॉर्ड
रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारत के पहले तथा दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गये हैं, इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में रोहित ने जैसे ही चौथा छक्का लगाया, Rohit sharma1 ये महारिकॉर्ड अपने नाम कर गये, इंदौर में हिटमैन ने 85 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 शानदार छक्के भी लगाये, रोहित के नाम अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में 273 छक्के हो गये हैं, वो वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय और दुनिया के तीसरे नंबर के बल्लेबाज बन गये हैं।

Advertisement

सचिन, विराट, धोनी नहीं कर पाये ये कारनामा
वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के नाम है, जिन्होने 351 छक्के लगाये हैं, अफरीदी के बाद दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के धुरंधर बल्लेबाज क्रिस गेल हैं, जिनके नाम इस प्रारुप में 331 छक्के हैं, इसके बाद तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं, जिन्होने 273 छक्के मारे हैं।

Advertisement

वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा सिक्स
शाहिद अफरीदी- पाकिस्तान- 351 सिक्स
क्रिस गेल- वेस्टइंडीज- 331 सिक्स rohit sharma8
रोहित शर्मा – भारत- 273 सिक्स
सनथ जयसूर्या- श्रीलंका – 270 सिक्स
महेन्द्र सिंह धोनी- भारत- 229 सिक्स

वनडे में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
रोहित शर्मा- 273 सिक्स
महेन्द्र सिंह धोनी- 229 सिक्स
सचिन तेंदुलकर- 195 सिक्स
सौरव गांगुली- 190 सिक्स
युवराज सिंह – 155 सिक्स