गुरु बना रहे हंस राजयोग, इन 3 राशि के जातकों का होगा भाग्योदय

गुरु का उदय हंस राजयोग बनाएगा, गुरु उदय से बन रहा हंस राजयोग कुछ राशि के जातकों के लिये बेहद शुभ फल देगा, कहा जा सकता है कि इन जातकों का भाग्योदय हो सकता है।

New Delhi, Feb 14 : गुरु ग्रह साल में एक बार राशि परिवर्तन करते हैं, गुरु को भाग्य, विवाह तथा सुख का कारक ग्रह माना जाता है। 2023 में 22 अप्रैल को गुरु मीन राशि से निकलकर मेष में प्रवेश करेंगे, वहीं इससे पहले 1 अप्रैल 2023 की शाम को गुरु अस्त हो जाएंगे। गुरु मीन राशि में अस्त होंगे, फिर 29 अप्रैल 2023 को मेष राशि में उदय होंगे, गुरु का उदय हंस राजयोग बनाएगा, गुरु उदय से बन रहा हंस राजयोग कुछ राशि के जातकों के लिये बेहद शुभ फल देगा, कहा जा सकता है कि इन जातकों का भाग्योदय हो सकता है, आइये जानते हैं कि गुरु का उदय किन राशि वालों के लिये शुभ फल देगा।

Advertisement

इन राशि वालों को अपार सुख
कर्क- गुरु का उदय कर्क राशि वालों के लिये बहुत शुभ फल देगा, इन जातकों को करियर तथा व्यापार में बड़ी सफलता मिल सकती है, जो लोग नई नौकरी ढूंढ रहे हैं, उन्हें ऑफर मिल सकता है, करियर को लेकर बहुप्रतीक्षित इच्छा पूरी हो सकती है, किस्मत का साथ मिलेगा, विदेश जाने का सपना पूरा हो सकता है।

Advertisement

धनु- इस राशि वालों को गुरु उदय से बन रहा हंस राजयोग बड़ा लाभ दिलाएगा, इन लोगों को अचानक कहीं से पैसा मिल सकता है, उधार वापस मिल जाएगा, आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी, धनु राशि वालों की चूंकि शनि साढेसाती भी समाप्त हो चुकी है, इसलिये ये समय विशेष फलदायी रहेगा, नया घर-गाड़ी खरीद सकते हैं।

Advertisement

मीन- गुरु मीन राशि में अस्त होंगे, मेष राशि में उदित होंगे, इस तरह मीन राशि से गुरु का जाना इन लोगों को बहुत लाभ देगा, गुरु उदय से बन रहा हंस राजयोग आत्मविश्वास बढाने वाला तथा तरक्की देने वाला साबित होगा, इन जातकों का जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा, व्यापार में बड़ा ऑर्डर मिल सकता है।

(डिस्क्लेमर- यहां दी गई जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है, हम इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं।)