आरके स्टूडियो के बाद बिक गया राज कपूर का पुश्तैनी बंगला, इतने करोड़ में हुई डील

मई 2019 में कपूर खानदान का आइकॉनिक स्टूडियो आरके स्टूडियो गोदरेज प्रॉपर्टीज को बेच दिया गया था, उस जगह पर एक प्रीमियम मिक्स यूज प्रोजेक्ट गोदरेज आरकेएस बनाया जा रहा है।

New Delhi, Feb 18 : बॉलीवुड शोमैन राजकपूर को किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है, उनकी विरासत को आज भी उनके परिवार के तमाम सदस्य आगे बढा रहे हैं, फिल्मों और कपूर परिवार के एक्टर्स के साथ-साथ राज कपूर की तमाम संपत्ति भी उनके इतिहास और पर्सनैलिटी की साक्षी है, आपको बता दें कि कुछ साल पहले आरके स्टूडियोज बिक गये थे, अब कपूर खानदान का पुश्तैनी बंगला भी बेच दिया गया है, कितने करोड़ में ये डील हुई, इस बंगले को किस कंपनी ने खरीदा है, डील कहां और किसने साइन की है, अब इस जमीन पर क्या बनेगा, इन तमाम सवालों के जवाब आपको यहां मिल जाएंगे, आइये सबकुछ जानते हैं।

Advertisement

कपूर खानदान का पुश्तैनी बंगला
मई 2019 में कपूर खानदान का आइकॉनिक स्टूडियो आरके स्टूडियो गोदरेज प्रॉपर्टीज को बेच दिया गया था, उस जगह पर एक प्रीमियम मिक्स यूज प्रोजेक्ट गोदरेज आरकेएस बनाया जा रहा है, raj kapoor nargis जो इस साल तैयार हो जाएगा, अब आरके स्टूडियो के बाद राज कपूर का बंगला जिसमें वो अपने परिवार के साथ रहा सकते थे, बेच दिया गया है, आइये इस डील के बारे में जानते हैं।

Advertisement

इस कंपनी से हुई डील
आपको बता दें कि राज कपूर का बंगला जिसे आरके कॉटेज कहा जाता है, चेंबूर में स्थित है, Rajeev Kapoor 1 इस बंगले को अब रिपोर्ट्स के अनुसार 100 करोड़ रुपये में गोदरेज प्रॉपर्टीज के एक्वाइयर किया है, बताया जा रहा है कि राज कपूर के बड़े बेटी रणधीर कपूर, उनकी बेटी रीमा जैन, नाती-नातिन निताशा नंदा, और निखिल नंदा, छोटी बहू नीतू कपूर ने साइन किया है।

Advertisement

हाउसिंग प्रोजेक्ट
कहा जा रहा है कि राज कपूर का ये बंगला गोदरेज प्रॉपर्टीज द्वारा 500 करोड़ रुपये के हाउसिंग प्रोजेक्ट में डेवलप किया जाएगा, राज कपूर का ये बंगला करीब 1 एकड़ एरिया में फैला हुआ है। इस बंगले में उनकी कई यादें बसी हुई थी।