मुकेश अंबानी ने कितने करोड़ में खरीदा था मुंबई इंडियंस की टीम?, आंकड़े चौंका सकते हैं

आईपीएल की शुरुआत साल 2008 में हुई, तब से ही मुंबई इंडियंस का मालिकाना हक रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास है, भारत के सबसे बड़ी इंडस्ट्रीज में से एक रिलायंस ने इस टीम को अपनी सब्सिडियरी कंपनी IdniaWin Sports के जरिये इसे खरीदा था।

New Delhi, Mar 04 : मुकेश अंबानी के मालिकाना हक वाली मुंबई इंडियंसद आईपीएल इतिहास की सबसे कामयाब टीमों में से एक है, आईपीएल की शुरुआत साल 2008 में हुई, तब से ही मुंबई इंडियंस का मालिकाना हक रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास है, भारत के सबसे बड़ी इंडस्ट्रीज में से एक रिलायंस ने इस टीम को अपनी सब्सिडियरी कंपनी IdniaWin Sports के जरिये इसे खरीदा था।

Advertisement

इतने में खरीदा
मिंट के अनुसार मुकेश अंबानी ने 2008 में मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी के लिये 111.9 मिलियन डॉलर (8,53,28,50,575.00) रुपये चुकाये थे, आपको बता दें कि फोर्ब्स 2022 की सूची के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 90.7 बिलियन डॉलर (69,17,07,67,75,000.00) है। आईपीएल 2023 सीजन की शुरुआत 31 मार्च से अहमदाबाद में होगी, पहले मैच में गुजरात टाइटन्स तथा सीएसके के बीच मैच होगा।

Advertisement

ब्रैंड वैल्यू
आईपीएल की सभी फ्रेंचाइजी की ब्रैंड वैल्यू में मुंबई इंडियंस ने 100 मिलियन डॉलर (10 करोड़ डॉलर) का आंकड़ा पार कर लिया है, ब्रैंड वैल्यूएशन एजेंसी ब्रांड फाइनेंस की एक स्टडी के अनुसार मुंबई इंडियंस ने 2020 में सभी टीम में सबसे ज्यादा ब्रैंड वैल्यू रजिस्टड की, कोरोना के समय आईपीएल के 13वें एडिशन के समय ब्रैंड वैल्यू में ग्रोथ रजिस्टर करने वाली मुंबई इंडियंस एकमात्र टीम थी, इस दौरान उनकी वैल्यूशन 7.1 फीसदी तक (70.3 मिलियन डॉलर यानी 5,36,04,20,695.00 रुपये) बढी।

Advertisement

नई टीम
ऐसी खबरें है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड आने वाले यूएई टी-20 लीग में एक टीम खरीद सकती है, आकाश अंबानी ने बयान में कहा हमें मुंबई इंडियंस में एक ग्लोबल फ्रेंचाइजी बनाकर बेहद गर्व हो रहा है, हमें भरोसा है कि यूएई में एक और कामयाब ब्रैंड बना सकेंगे, यूएई में क्रिकेट की ग्रोथ में हमारे अनुभव से फायदा मिलेगा।
मुंबई इंडियंस टीम– कैमरन ग्रीन, रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, टिम डेविड, सूर्यकुमार यादव, जोफ्रा आर्चर, डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, झाय रिचर्ड्सन, जैसन बेहरेनडोर्फ, पीयूष चावला, अर्जुन तेंदुलकर, रमनदीप सिंह, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन, आकाश मधवाल, अरशद खान, राघव गोयल, डुअन जेनसेन, विष्णु विनोद, ट्रिस्टन स्टब्स।