‘अमृतपाल सिंह का एनकाउंटर कर सकती है पुलिस’, वकील का बड़ा दावा, पिता ने कही बड़ी बात

वारिस पंजाब दे के वकील खारा ने कहा कि पुलिस ने अमृतपाल सिंह को 24 घंटे के निर्धारित समय के भीतर मजिस्ट्रेट के सामने पेश नहीं किया है, पुलिस का इरादा दुर्भावनापूर्ण है।

New Delhi, Mar 20 : वारिस पंजाब दे के कानूनी सलाहकार इमान सिंह खारा ने दावा किया है कि खालिस्तान समर्थक भगोड़े अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने शाहकोट से गिरफ्तार कर लिया है, वकील इमान सिंह ने ये भी आरोप लगाया कि पुलिस एक फर्जी मुठभेड़ में अमृतपाल सिंह को मारना चाहती है, हालांकि पुलिस ने इस दावे का खंडन किया और कहा कि वो अभी भी अमृतपाल सिंह को पकड़ने की कोशिश में जुटे हैं, वकील ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में एक बंदी प्रत्यक्षीकरण रिट दायर की है, उन्होने कहा कि अमृतपाल सिंह की जान को खतरा है, उसको शाहकोट पुलिस स्टेशन में रखा गया है।

Advertisement

मजिस्ट्रेट के सामने पेश नहीं किया
वारिस पंजाब दे के वकील खारा ने कहा कि पुलिस ने अमृतपाल सिंह को 24 घंटे के निर्धारित समय के भीतर मजिस्ट्रेट के सामने पेश नहीं किया है, पुलिस का इरादा दुर्भावनापूर्ण है, वकील खारा ने आरोप लगाया है कि पुलिस अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी नहीं दिखाकर उसे फर्जी मुठभेड़ में मार सकती है, या उसे मनगढंत मामलों में फंसा सकती है।

Advertisement

कोर्ट का दरवाजा खटखटाया
इमान सिंह खारा ने ये भी कहा कि पंजाब तथा हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब पुलिस को अमृतपाल सिंह के मामले में एक आधिकारिक लेटर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। COURT कोर्ट में जस्टिस एनएस शेखावत ने रिट पर सुनवाई की, एक घंटे से ज्यादा की बहस के बाद उन्होने पंजाब सरकार को नोटिस जारी किया।

Advertisement

पुलिस को नोटिस
जस्टिस एनएस शेखावत ने पंजाब पुलिस को अमृतपाल सिंह के मामले में आधिकारिक लेटर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, दूसरी ओर पंजाब पुलिस ने कहा कि अमृतपाल सिंह अभी भी फरार है, वो वारिस पंजाब दे के तत्वों तथा उन लोगों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं, जो प्रदेश में शांति और सद्भाव को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, पुलिस ने रविवार को 34 और गिरफ्तारियां की, जिससे पकड़े गये लोगों की कुल संख्या 112 हो गई है, इससे पहले अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह ने भी दावा किया था कि वारिस पंजाब दे के प्रमुख को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस उसके फरार होने के बारे में झूठ बोल रही है।