मेष राशि वालों पर लक्ष्मी जी की कृपा, जानिये 21 मार्च का राशिफल

मेष- लक्ष्मीजी की कृपा आप पर बरसेगी ऐसा गणेशजी कहते हैं। सामाजिक रूप से यश और कीर्ति में वृद्धि होने की संभावना है। व्यापार में लाभ होगा। विवाहोत्सुकों के विवाह का आयोजन सफलतापूर्वक होगा। लेकिन मध्याहन के बाद आप का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पूँजीनिवेश करने से पहले सोच लीजिएगा। परिवारजनों के साथ विरोध रहेगा, इसलिए मौन रखना ही उचित होगा। अन्य व्यक्तियों के जंजाल में न फँसने की गणेशजी सलाह देते हैं। वाहन चलाते समय अकस्मात से संभालिएगा।
वृषभ – वृषभ राशि वाले जातकों की बात करें कल का दिन आपका कुछ खास रहने वाला है. जॉब कर रहे जातकों को जॉब में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे लेकिन आपको अपने कार्यों को पूरी ईमानदारी से करना होगा. उसमें लापरवाही करने से बचें. अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. अपने प्रिय को समझने की कोशिश करें नहीं तो मुश्किल में फंस सकते हैं.
मिथुन – प्रतिस्पर्धीयों और उच्च अधिकारियों के साथ वाद-विवाद न करने की गणेशजी की सलाह है। आनंद- प्रमोद से सम्बंधित वस्तुओं को खरीदने में खर्च अधिक होने की संभावना है। व्यवसायिक क्षेत्र में वातावरण अच्छा रहेगा। मानसिकरुप से भी आप आज स्वस्थ रह पाएँगे। फिर भी मध्याहन के बाद शारीरिक और मानसिक स्थिति में अनुकूल परिवर्तन आएगा। आप के कार्य से उच्च अधिकारी भी संतुष्ट रहेंगे। धन प्राप्ति का आज अच्छा योग है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

Advertisement

कर्क – अनैतिक कार्य और निषेधात्मक विचारों से दूर रहने की गणेशजी की सलाह है। वाणी पर संयम रखिएगा। परिवार में तकरार होने से शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता आपको सताएगी। मध्याहन के बाद विदेश से समाचार प्राप्त होंगे। संतान के विषय में चिंता रहेगा। उच्च अधिकारियों का आप के साथ किया गया व्यवहार आप के मन को दुःख देगा। फिर भी प्रतिस्पर्धीयों के साथ वाद-विवाद में न पडने की गणेशजी सलाह देते हैं।
सिंह- सिंह राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका बढ़िया रहने वाला है. आप जो काफी लंबे समय से मकान, प्लॉट को खरीदने की योजना बना रहे हैं, इसमें कामयाबी मिलेगी. आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे और अति उत्साह से बचें. कल आपका मित्र आपसे मिलने आपके घर आएगा, जिससे मिलकर आपके परिवार वाले काफी खुश नजर आएंगे. मित्र की सहायता से आपको नौकरी के अवसर मिल सकते हैं.
कन्या- आप के स्वभाव में आज कुछ अधिक संवेदनशीलता रहेगी। कार्य सफलता से मानसिकरुप से आप प्रफुल्लित रहेंगे। यश और कीर्ति में भी वृद्धि होगी। मायके से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। आप के प्रत्येक कार्य में आज मनोबल की दृढता और आत्मविश्वास छलकता दिखेगा। प्रवास और पर्यटन की संभावना अधिक है।

Advertisement

तुला- नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए आज का दिन अच्छा है। प्रिय व्यक्ति के साथ हुई भेंट आनंददायी रहेगी। भाग्यवृद्धि होगी। सामाजिक रुप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। परंतु मध्याहन के बाद आप के मन पर उदासी छाई रहेगी। शारीरिक रूप से भी अस्वस्थता का अनुभव होगा। पारिवारिक वातावरण क्लेशमय रहेगा। स्थावर संपत्ति से सम्बंधित पत्रों के विषय में सावधानी बरतिएगा। माता का स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है।
वृश्चिक – आज विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है ऐसा गणेशजी कहते हैं। स्वभाव में से हठीलापन छोड़कर आगे बढेंगे तो अनेक समस्याओं का निराकरण होता दिखेगा। नए वस्त्राभूषण तथा प्रसाधन के पीछे धन का खर्च अधिक होने की संभावना है। आर्थिक योजना बनाना सरल होगा। मध्याहन के बाद वैचारिक स्थिरता नहीं रहेगी। नए कार्य का प्रारंभ करना आज आप के हित में नहीं रहेगा।
धनु – शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आज बना रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। परिवारजनों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन बनेगा। छोटे प्रवास का योग है। मित्रों और स्वजनों के साथ समय का आनंदपूर्वक सदुपयोग हो जाएगा। मध्याहन के बाद आप शारीरिक और मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव करेंगे। सौंदर्य- प्रसाधन, घर की साज-सजावट और मनोरंजन के साधन को खरीद पाएँगे। स्थावर संपत्ति के दस्तावेज में हस्ताक्षर या मुहर लगाते समय सावधानी बरतिएगा।

Advertisement

मकर- गणेशजी की सलाह है की आज अधिक वाद-विवाद न करें, वही आप के हित में होगा। धार्मिक कार्यों और उपासना के पीछे धन का खर्च हो सकता है। परिवारजनों के साथ मनमुटाव न हो इसलिए वाणी को संयमित रखिएगा। मध्याहन के बाद आप का मन प्रफुल्लता का अनुभव करेगा। शारीरिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। भाग्य में वृद्धि के योग हैं। छोटे प्रवास या पर्यटन का भी योग हैं। प्रियजन के साथ मेल-मिलाप मन को आनंदित करेगा।
कुंभ- गणेशजी आज किसी का जमानती न होने तथा पैसे की लेन-देन न करने की सलाह देते हैं। खर्च में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के मामले में ध्यान रखें। परिवारजनों के साथ संघर्ष में उतरने का अवसर आएगा। किसी के साथ गलतफहमी होने से झगड़ा होगा। क्रोध को नियंत्रण में रखना पड़ेगा। ऐसा न हो कि किसी का भला करने में आफत को गले लगा बैठें। दुर्घटना से बचें।
मीन- किसीके साथ धन से सम्बंधित व्यवहार न करने की तथा किसी के विवाद में न पड़ने की गणेशजी सलाह देते हैं। मन एकाग्र करने का प्रयास कीजिएगा। आज खर्च पर संयम रखना होगा। स्वजनों के साथ मनःदुख होने के प्रसंग बनेंगे। मध्याहन के बाद आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। मानसिक रूप से भी आपको स्वस्थता का अनुभव करेगा। मित्रों से उपहार आदि मिलेंगे। परिवारजनों से सुख भी आज अच्छा मिलेगा। साथ-साथ आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में भी धन लगा रहेगा।

(Source- Ganesha Speaks)